सीकेपी, मझगांव व खूंटपानी के बीइइओ को ‘कारण बताअो नोटिस’
Updated at : 04 Jan 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूल भवन का निर्माण समय पर नहीं होने पर डीएसइ ने की कार्रवाई चाईबासा : चक्रधरपुर, मझगांव तथा खूंटपानी प्रखंड में स्कूल भवन का निर्माण काफी संख्या में लंबित है. इन तीनों प्रखंडों में लंबित भवन निर्माण को पूरा करने के लिए फिर से एक समय सीमा का निर्धारण किया गया था. नये समय सीमा […]
विज्ञापन
स्कूल भवन का निर्माण समय पर नहीं होने पर डीएसइ ने की कार्रवाई
चाईबासा : चक्रधरपुर, मझगांव तथा खूंटपानी प्रखंड में स्कूल भवन का निर्माण काफी संख्या में लंबित है. इन तीनों प्रखंडों में लंबित भवन निर्माण को पूरा करने के लिए फिर से एक समय सीमा का निर्धारण किया गया था. नये समय सीमा में भी इन तीनों प्रखंडों में लंबित भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है. उक्त बातें मंगलवार को डीएसइ के साथ हुई बीइइओ की बैठक में सामने आयी. डीएसइ नीलम आइलिन टोपनो ने मामला सामने आने पर तीनों प्रखंडों के बीइइओ को शो-कॉज किया है. समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई होने की बात कही है. डीएसइ ने स्कूलों में विद्युतीकरण और बेंच-डेस्क उपलब्धता पर भी समीक्षा की. पारा टीचरों को अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण करा कर प्रमाण पत्र देने का आदेश दिया. मौके पर विभिन्न प्रखंडों के बीइइओ आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




