1.79 लाख की योजना में 2.32 लाख की निकासी, काम सिर्फ 25 प्रतिशत

जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मुंडुई पंचायत में वित्तीय वर्ष 2014-15 में एक ही योजना दो अलग-अलग अभिकर्ता राजेश प्रधाम और प्रमोद प्रधान के नाम से स्वीकृत होने का मामला सामने आया है. दोनों की प्राक्कलन राशि भी एक समान है. योजना में अभिकर्ताओं ने मात्र 25 प्रतिशत काम किया, जबकि 150 प्रतिशत राशि की […]
जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मुंडुई पंचायत में वित्तीय वर्ष 2014-15 में एक ही योजना दो अलग-अलग अभिकर्ता राजेश प्रधाम और प्रमोद प्रधान के नाम से स्वीकृत होने का मामला सामने आया है.
दोनों की प्राक्कलन राशि भी एक समान है. योजना में अभिकर्ताओं ने मात्र 25 प्रतिशत काम किया, जबकि 150 प्रतिशत राशि की निकासी की. भाजपा कार्यकर्ता मधुसूदन महतो ने इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद से इसकी लिखित शिकायत की है. उन्होंने उच्च स्तरीय जांच करा कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि इसकी लिखित शिकायत पूर्व में बीडीओ व एसडीओ से की गयी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. लिखित शिकायत की प्रति मुख्य सचिव, आयुक्त व उपविकास आयुक्त को भी भेजी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




