विपक्ष ने शहीदों की कुरबानी को शर्मसार किया : गिलुवा

चाईबासा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि खरसावां शहीद स्थल पर सीएनटी-एसपीटी एक्ट के मुद्दे पर विपक्ष की नारेबाजी घिनौनी राजनीति है. विरोध जताने के अन्य स्थल हो सकते थे. शहीद स्थल पर ऐसी हरकत कर विपक्ष ने शहीदों की कुरबानी को शर्मसार किया है. शहीदों को नमन […]
चाईबासा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि खरसावां शहीद स्थल पर सीएनटी-एसपीटी एक्ट के मुद्दे पर विपक्ष की नारेबाजी घिनौनी राजनीति है. विरोध जताने के अन्य स्थल हो सकते थे. शहीद स्थल पर ऐसी हरकत कर विपक्ष ने शहीदों की कुरबानी को शर्मसार किया है. शहीदों को नमन व श्रद्धासुमन अर्पण करना हर किसी का हक है. ऊंच-नीच व भेदभाव से ऊपर उठने के कारण उन्हें शहीद का दर्जा मिला है. उनकी श्रद्धांजलि सभा में राज्य के मुख्यमंत्री व सरकार के विरोध का नारा किसी तरह से सही नहीं था. ऐसे घिनौने कार्य कर विपक्ष आदिवासी व मूलवासियों को बरगला रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




