नशेड़ियों ने मांगा खाना, नहीं देने पर कर दी लाठी से पिटाई
Updated at : 02 Jan 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

जराइकेला : डोमलाई गांव में पिकनिक के दौरान मारपीट, घायल मनोहरपुर : जराईकेला थाना के डोमलाई गांव में पिकनिक के दौरान नशे में धुत युवकों ने एक युवकी लाठी से पीटकर घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार को डोमलाई निवासी 24 वर्षीय मंगल कच्छप शाम को अपने परिवार के साथ डोमलाई में नदी के […]
विज्ञापन
जराइकेला : डोमलाई गांव में पिकनिक के दौरान मारपीट, घायल
मनोहरपुर : जराईकेला थाना के डोमलाई गांव में पिकनिक के दौरान नशे में धुत युवकों ने एक युवकी लाठी से पीटकर घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार को डोमलाई निवासी 24 वर्षीय मंगल कच्छप शाम को अपने परिवार के साथ डोमलाई में नदी के किनारे पिकनिक मना रहा थे. इसी दौरान मनोहरपुर थाना के धानापाली व प्रधानपाली गांव के कुछ युवक नशे की हालत में आ धमके और पिकनिक मना रहे परिवार से खाने-पीने की मांग करने लगे. नहीं देने पर लोगों ने मंगल की लाठी से पीट-पीटकर घायल कर दिया. घटना के बाद पिकनिक मना रहे लोगों ने मामले की जानकारी जराईकेला पुलिस को दी. उसके बाद पुलिस ने रविवार को को मंगल को मनोहरपुर सीएचसी में इलाज कराते आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




