मजदूरों का परिवर्तनशील महंगाई भत्ता बढ़ा

Updated at : 01 Jan 2017 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों का परिवर्तनशील महंगाई भत्ता बढ़ा

चाईबासा : मजदूरों का परिवर्तनशील महंगाई भत्ता(वीडीए) अक्तूबर से बढ़ गया है. जानकारी देते हुए फैक्टरी इंस्पेक्टर शिवानंद लागुरी ने कहा कि पहले सरकार अकुशल मजदूर को न्यूनतम मजदूरी 210 रुपये के साथ वीडीए 11.61 रुपये दे रही थी. अब इसे बढ़ाकर 14.93 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह अर्द्धकुशल मजदूर को न्यूनतम मजदूरी […]

विज्ञापन

चाईबासा : मजदूरों का परिवर्तनशील महंगाई भत्ता(वीडीए) अक्तूबर से बढ़ गया है. जानकारी देते हुए फैक्टरी इंस्पेक्टर शिवानंद लागुरी ने कहा कि पहले सरकार अकुशल मजदूर को न्यूनतम मजदूरी 210 रुपये के साथ वीडीए 11.61 रुपये दे रही थी. अब इसे बढ़ाकर 14.93 रुपये कर दिया गया है.

इसी तरह अर्द्धकुशल मजदूर को न्यूनतम मजदूरी 229 रुपये व वीडीए 12.16 रुपये दे रही है. इसे बढ़ाकर 15.64 कर दिया गया है. कुशल मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 290 रुपये व वीडीए 16.03 रुपये दे रही थी. इसे बढ़ाकर 20.61 रुपये कर दिया गया है. वहीं अति कुशल मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 335 रुपये व वीडीए 18.52 रुपये दे रही थी. इसे बढ़ाकर 23.81 कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola