मौज-मस्ती के साथ करें नववर्ष का स्वागत, पुलिस रहेगी तैनात
Updated at : 01 Jan 2017 2:02 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधपुर पुलिस ने पिकनिक स्पॉटों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया चक्रधरपुर : नववर्ष पर सैलानियों के स्वागत के लिए पिकनिक स्पॉट तैयार हैं. नववर्ष शांति पूर्व मनाने के लिए चक्रधरपुर थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने शनिवार को चक्रधरपुर के तमाम पिकनिक स्पॉटों का जायजा लेते हुए सुरक्षा-व्यवस्था को अंतिम रूप दिया. पंप हाउस, […]
विज्ञापन
चक्रधपुर पुलिस ने पिकनिक स्पॉटों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया
चक्रधरपुर : नववर्ष पर सैलानियों के स्वागत के लिए पिकनिक स्पॉट तैयार हैं. नववर्ष शांति पूर्व मनाने के लिए चक्रधरपुर थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने शनिवार को चक्रधरपुर के तमाम पिकनिक स्पॉटों का जायजा लेते हुए सुरक्षा-व्यवस्था को अंतिम रूप दिया. पंप हाउस, बोड़दा पुल, केरा आदि पिकनिक स्पॉटों पर जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. थाना प्रभारी श्री तिवारी ने बताया कि शहर के अलावा बाहर से आने वाले सैलानी बेखौफ पिकनिक स्थलों में नववर्ष का जश्न मनाये. सभी पिकनिक स्थलों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. शहर के मारवाड़ी स्कूल से लेकर बोदड़ा पुल तक पुलिस बल तैनात रहेंगे.
पिकनिक स्थलों को जाने वाली सड़कों पर पुलिस की गश्ती होती रहेगी. नववर्ष को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. रविवार की सुबह से लेकर देर शाम तक पुलिस पिकनिक स्थलों का जायजा लेती रहेगी. नशे की हालत में सड़क व पिकनिक स्थलों में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. इधर, शनिवार से ही शहर में नववर्ष का उत्साह दिखने लगा है. बाजारों में पिकनिक के सामान की खरीदारी हो रही है. मीट-मछली की दुकानों पर भीड़ है. वहीं धौंनी फैंस क्लब समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर युवाओं की टोली रात भर नाचते-गाते हुए नववर्ष का स्वागत किया.
प्रतिमा, निर्माण आज से
शिरडी साईं केरा मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों द्वारा पहली जनवरी को समिति की ओर से साईं बाबा की प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. इस संदर्भ में संस्थापक सीमा कुमारी साहु ने बताया कि साईं बाबा की 140 फीट की प्रतिमा का निर्माण कराया जायेगा. इसके निर्माण की जिम्मेदारी ओड़िशा के मूर्तिकार काबू को सौंपी गयी है. प्रतिमा फाइबर की बनायी जा रही है. इस कार्य में समिति के संस्थापक सदस्य प्रदीप कुमार सिंहदेव, गुरु प्रसाद साहु, कामख्या प्रसाद साहु व सुरेश साहु आदि सहयोग दे रहे हैं.
पंप हाउस पिकनिक स्थल का जायजा लेते थाना प्रभारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




