सड़क किनारे टाटा स्टील के ट्रेनी की लाश बरामद

Updated at : 27 Dec 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे टाटा स्टील के ट्रेनी की लाश बरामद

हत्या की आशंका, मृतक जोड़ा का रहने वाला है मझगांव पुलिस ने सड़क पर बाइक देख हाटगम्हरिया थाना को दी जानकारी हाटगम्हरिया पुलिस पहुंची, तो सड़क से बाइक गायब मिली हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया- बलजोड़ी के बीच सोमवार की शाम 6:55 बजे हाटगम्हरिया पुलिस ने हेलमेट पहने एक युवक का शव बरामद किया. मौके से एक […]

विज्ञापन

हत्या की आशंका, मृतक जोड़ा का रहने वाला है

मझगांव पुलिस ने सड़क पर बाइक देख हाटगम्हरिया थाना को दी जानकारी
हाटगम्हरिया पुलिस पहुंची, तो सड़क से बाइक गायब मिली
हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया- बलजोड़ी के बीच सोमवार की शाम 6:55 बजे हाटगम्हरिया पुलिस ने हेलमेट पहने एक युवक का शव बरामद किया. मौके से एक बैग बरामद किया गया. इसके अनुसार मृतक की शिनाख्त कृष्णा करुवा के रूप में की गयी है. वह जोड़ा (ओड़िशा) का रहने वाला था. फिलहाल नोवामुंडी में टाटा स्टील में ट्रेनिंग कर रहा था. पुलिस सड़क दुर्घटना व हत्या के संदेह में मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार मझगांव थाना प्रभारी राम जी सिंह व झींकपानी निरीक्षक पदाधिकारी टीमरू उरांव विभागीय कार्य कर मझगांव की ओर जा रहे थे. झींकपानी- हाटगम्हरिया के बीच बलजोड़ी 18 माइल के पास (जहां पूर्व में दो बसों की टक्कर बाद आग लगी थी) सड़क बीच एक काली बाइक गिरी थी.
इसकी सूचना हाटगम्हरिया थाना प्रभारी आभाष कुमार को दी. इसके बाद थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्हें सड़क पर कोई बाइक नहीं मिली. वहां जांच के दौरान जली हुई बस के आगे हेलमेट पहने युवक की लाश मिली. पुलिस जांच कर रही है कि घटना हत्या का तो नहीं. पुलिस पता कर रही है कि आखिर मौके से बाइक गायब कैसे हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola