क्रिसमस पर्व पर मसीह समुदाय ने दिया प्रभु यीशु का संदेश

Updated at : 26 Dec 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिसमस पर्व पर मसीह समुदाय ने दिया प्रभु यीशु का संदेश

चक्रधरपुर : मसीही समाज के लोगों ने धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस पर्व मनाया. इस अवसर पर शहर के ख्रीस्त राजा चर्च, सीएनआइ चर्च व जीइएल चर्च, बुढ़ीगोड़ा चर्च आदि रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आये. रविवार सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. साथ ही देश में अमन-चैन की कामना की गयी. […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : मसीही समाज के लोगों ने धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस पर्व मनाया. इस अवसर पर शहर के ख्रीस्त राजा चर्च, सीएनआइ चर्च व जीइएल चर्च, बुढ़ीगोड़ा चर्च आदि रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आये. रविवार सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. साथ ही देश में अमन-चैन की कामना की गयी. मसीही समाज ने प्रभु यीशु के जन्मदिन पर अपने शुभ चिंतकों को बधाई दी. मसीही अनुयाईयों ने अपने घरों को सजाया, छतों पर स्टार लटकाया तथा क्रिसमस ट्री भी सजाया. लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में नये कपड़े पहने और केक काटा गया.

रात को बच्चों के बिस्तरों के नीचे खिलौने,चोंकलेट आदि सजाये गये थे. शहर के ख्रीस्त राजा चर्च, सीएनआई चर्च व जीईएल चर्च, बुढ़ीगोड़ा चर्च आदि में विशेष सजावट की गयी थी. शहर के तीनों चर्च में मसीही समाज के लोग व अन्य समाज के लोग पहुंच कर मोमबत्तियां जलायी. चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना पल्लीपुरोहित फादर चोन्हास खलखो, फादर जॉनी पीडी, फादर सुशील डुंगडुंग द्वारा अहले सुबह 5 बजे हो भाषा में प्रार्थना सभा का आयोजन किया. जबकि सुबह 6:30 बजे हिंदी व 8:30 बजे अंग्रेजी में प्रार्थना सभा की गयी. सीएनआइ चर्च में पास्टर पीएच पुरती द्वारा सुबह 8:00 बजे व 11:00 बजे प्रार्थना सभा की गयी. जीइएल चर्च में रैभरन सीके मरांडी, मिस्टर विश्राम समद, मिस्टर पोलुस बरजो व मिस्टर सालेन मुंडू ने दिन के 12:00 बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola