''ग्रामीण खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं ''
Updated at : 26 Dec 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

बुढ़ीगोड़ा में मेला सह खेलकूद प्रतियोगिता में उमड़ी भीड़ दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी. दौड़ में लखन केराई व लक्ष्मी गागराई प्रथम चक्रधरपुर : प्रतियोगिता से ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. क्षेत्र में खिलाड़ियों की कमी नहीं है, बस उसे तरासने की जरूरत है. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को खेल भावना से […]
विज्ञापन
बुढ़ीगोड़ा में मेला सह खेलकूद प्रतियोगिता में उमड़ी भीड़
दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी.
दौड़ में लखन केराई व लक्ष्मी गागराई प्रथम
चक्रधरपुर : प्रतियोगिता से ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. क्षेत्र में खिलाड़ियों की कमी नहीं है, बस उसे तरासने की जरूरत है. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए. उक्त बातें देवेंद्रनाथ चांपिया ने कही. वे रविवार को चक्रधरपुर बुढ़ीगोड़ा मैदान में क्रिसमस के उपलक्ष्य में बुढ़ीगोड़ा कल्याण मंच के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मेला सह खेलकूद प्रतियोगिता को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बुढ़ीगोड़ा में मेला सह खेलकूद प्रतियोगिता लंबे समय से हो रहा है.
मेले में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी.
मेले में बतौर अतिथि कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जयरानी पाड़ेया तथा विशिष्ट अतिथि अंबर राय चौधरी, अशोक सुंडी, विजय सिंह सामड, पोंडेराम सामड व मुखिया मेलानी बोदरा, भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश साव आदि उपस्थित थे. मेले में बच्चों का खिलौना, बच्चों का झूला, मिठाई समेत नाना प्रकार के दुकानों से सजे थे. मेले में मुर्गा पाड़ा का भी आयोजन किया गया. प्रथम दिन पुरुषों का बैलून फोड़, जवानों का दौड़, बच्चों का दौड़, लड़कियों का दौड़, चप्पल रेल, सर्जिकल स्ट्राइक, लड़कियों का बैलून फोड़, सामान्य ज्ञान आदि स्पर्धा का आयोजन किया गया. बच्चों के दौड़ में लखन केराई व मानकी गागराई तथा बच्चियों के दौड़ में लक्ष्मी गागराई व संजना सामाड क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे. सफल प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया गया. आयोजन समिति के सदस्य जिप सदस्य रतन लाल बोदरा व राफेल बोदरा ने बताया कि 26 दिसंबर को फुटबॉल व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक शशिभूषण सामड व नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह उपस्थित होंगे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में कैलाश जामुदा, सुरेश पान, विमल खंडाईत, श्याम बोदरा, अमरजीत बोदरा, किसान बोदरा, कैलाश तांती, नरेश कोड़ाकेल, सालूका कांडेयांग, बासु खंडाइत आदि सदस्य जुटे हुये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




