लघु जलापूर्ति योजना में घटिया निर्माण, टंकी से टपकता है पानी

Updated at : 26 Dec 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
लघु जलापूर्ति योजना में घटिया निर्माण, टंकी से टपकता है पानी

पुराने चापाकल में मोटर लगाने से नहीं निकल रहा पानी ग्रामीणों को चिंता- अभी यह स्थिति, तो गरमी में क्या होगी नोवामुंडी : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत जेटेया पंचायत की सोलर चालित तीन लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना बदहाल है. लंपाहेसा के ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण की वजह से जल मीनार से पानी चूता […]

विज्ञापन

पुराने चापाकल में मोटर लगाने से नहीं निकल रहा पानी

ग्रामीणों को चिंता- अभी यह स्थिति, तो गरमी में क्या होगी
नोवामुंडी : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत जेटेया पंचायत की सोलर चालित तीन लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना बदहाल है. लंपाहेसा के ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण की वजह से जल मीनार से पानी चूता है. वहीं नये डीप बोरिंग की जगह पुराना चापाकल में मोटर लगा दिया गया. इसके कारण पांच बाल्टी पानी निकलने के बाद थोड़ी देर रुकना पड़ता है. ग्रामीणों में चिंता है कि गर्मी में क्या स्थिति होगी. शॉकपीट भी नहीं बनाया गया है. संवेदक अधूरा काम कर चला गया है.
दुवारसाई में भी घटिया निर्माण
दुवारसाई सोलर चालित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का घटिया निर्माण के कारण टंकी से पानी चूता है. फर्श व शॉकपीट नहीं बनाया गया है. स्कूल के पुराने चापाकल में मोटर लगाया गया है. ग्रामीण जयराम केराई, जोंगा सिरका, बुधराम सिरका व जानकी सिरका ने बताया कि काम करने वाले ने एक दिन की मजदूरी का भुगतान नहीं किया है. मजदूरी 150 रु दिये गये, जबकि दैनिक मजदूरी 220 रुपये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola