तांतनगर को जिले का दूसरा ओडीएफ बनाने में जुटा प्रशासन
Advertisement
प्रखंड में 8181 शौचालय का था लक्ष्य, 7458 बना
तांतनगर को जिले का दूसरा ओडीएफ बनाने में जुटा प्रशासन चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के सदर प्रखंड को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) बनाने के बाद अब प्रशासन तांतनगर प्रखंड को ओडीएफ बनाने में जुट गया है. तांतनगर में लक्ष्य के तहत 8181 शौचालय का निर्माण किया जाना है. इनमें से 7458 शौचालय का निर्माण हो […]
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के सदर प्रखंड को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) बनाने के बाद अब प्रशासन तांतनगर प्रखंड को ओडीएफ बनाने में जुट गया है. तांतनगर में लक्ष्य के तहत 8181 शौचालय का निर्माण किया जाना है. इनमें से 7458 शौचालय का निर्माण हो गया है. अब 723 शौचालय का निर्माण कराया जाना है. ओडीएफ प्रखंड घोषित करने के लिए तांतनगर लक्ष्य के करीब है. प्रशासन ने जिले के 18 ब्लॉक के 1,44,615 घरों में शौचालय निर्माण कार्य 2012 से शुरू किया था.
इनमें 45,632 शौचालय का निर्माण हो चुका है. वहीं 98, 983 शौचालय का निर्माण कराया जाना है. वहीं वर्ष 2012 से पूर्व बने 75, 315 शौचालय अब किसी काम के नहीं रह गये हैं. इसके कारण स्लिप बैक के तहत उन शौचालयों को फिर से बनाने के लिए फंड जेनरेट करना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है. जिले के चाईबासा प्रखंड में लक्ष्य के अनुरूप 9093 शौचालय का निर्माण कराने में प्रशासन ने सफलता पायी है.
जिले में प्रखंडवार शौचालय निर्माण की स्थिति
प्रखंड लक्ष्य बकाया
चाईबासा 9093 0
तांतनगर 8181 723
नोवामुंडी 9489 6616
हाटगम्हरिया 7042 5617
झींकपानी 3388 1759
टोन्टो 6442 4505
कुमारडुंगी 3229 1319
मंझारी 8545 6080
मझगांव 7657 6251
प्रखंड लक्ष्य बकाया
खुंटपानी 8589 6799
जगन्नाथपुर 12328 10636
आनंदपुर 6415 4916
चक्रधरपुर 12410 10018
सोनुवा 7304 4279
मनोहरपुर 11766 9929
बंदगांव 9298 7993
गुदड़ी 4330 3951
गोइलकेरा 9109 7592
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement