200 मी दौड़ में अनुज प्रथम व आकाश द्वितीय

Updated at : 23 Dec 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
200 मी दौड़ में अनुज प्रथम व आकाश द्वितीय

संत मेरी में वार्षिक खेलकूद व पुरस्कार वितरण चाईबासा : संत मेरी पब्लिक स्कूल में गुरूवार को वार्षिक खेलकूद व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय स्काउट एंड गाइड के ईभा घोष ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ गया. इस दौरान बच्चों के बीच 200 मीटर, 100 मीटर की […]

विज्ञापन

संत मेरी में वार्षिक खेलकूद व पुरस्कार वितरण

चाईबासा : संत मेरी पब्लिक स्कूल में गुरूवार को वार्षिक खेलकूद व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय स्काउट एंड गाइड के ईभा घोष ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ गया. इस दौरान बच्चों के बीच 200 मीटर, 100 मीटर की दौड़, बिस्कुट रेस, जलेबी रेस, फिलिंग वाटर रेस, पार्टनर रेस, बैलून रेस, डक रेस, बैग रेस, बोरा रेस, फलेग पासिंग रेस, चम्मच रेस, रस्सी खींचना व अभिभावकों का म्यूजिकल चेयर तथा बॉल पासिंग रेस का आयोजन किया गया. 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुज देवगम प्रथम, आकाश द्वितीय व उदय तृतीय, 100 मीटर बालिका वर्ग में नीति प्रथम, रिंकी द्वितीय व मनीषा सुंडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. 100 मीटर बालक वर्ग में श्याम नारदे प्रथम,
चंबरू द्वितीय व शिवम तृतीय, चम्मच रेस में क्रांति प्रथम, लक्ष्मी लागुरी द्वितीय व रंजीता तृतीय, बिस्कुट रेस में सूर्याजीत प्रथम, ध्रव पांडेय द्वितीय व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. शू रेस में मनोज प्रथम, अशु द्वितीय व जमदार तृतीय, जलेबी रेस में ध्रवराज प्रथम, माही द्वितीय व प्रीति तृतीय, डक रेस में लक्ष्मी प्रथम, अंजेलिना द्वितीय व दिव्या तृतीय, बैलून रेस में अनिया प्रथम, स्वेता द्वितीय व यमुना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसी तरह तीन पैर की दौड़ में स्नेहा व लक्ष्मी लेयांगी प्रथम, खुशी व मनीषा लागुरी द्वितीय व इलिश व नरगिश बानरा तृतीय, स्लो साइकिल रेस में पियुष प्रथम, प्रिंस द्वितीय व अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. समारोह में 4 दिसंबर को स्कूल में आयोजित चित्रांकन व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया. सामारोह को सफल बनाने में संस्थापक आफताब आलम, प्रधानाध्यापिका मुन्नी सोकर के अलावा शिक्षिका अनिता बिरूली, निशा कुमारी, जयक्षी, साबित्री, तसौवर, अनुभा, नुसरन, कलावती, आशा, जरीना, गुड़िया, नुजहत, कीर्ति व नीतिमा, पूनम, मंजू, शिवा, रजनी, शकुंतला आदि शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा.
समारोह का उदघाटन करतीं मुख्य अतिथि ईभा घोष व पुरस्कार लेती विजेता बच्ची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola