जिप समिति में गिलुवा व बलमुचू को जगह

Updated at : 23 Dec 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
जिप समिति में गिलुवा व बलमुचू को जगह

चाईबासा जिप सभागार में कार्यशाला कर समिति का कार्य व अधिकार बताया गया जिप की आठ स्थायी समिति गठित जिप अध्यक्ष दो तथा उपाध्यक्ष बनीं तीन समिति की अध्यक्ष चाईबासा : जिला परिषद की आठ स्थायी समिति का गठन कर दिया गया है. इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है. गठित आठों स्थायी […]

विज्ञापन

चाईबासा जिप सभागार में कार्यशाला कर समिति का कार्य व अधिकार बताया गया

जिप की आठ स्थायी समिति गठित
जिप अध्यक्ष दो तथा उपाध्यक्ष बनीं तीन समिति की अध्यक्ष
चाईबासा : जिला परिषद की आठ स्थायी समिति का गठन कर दिया गया है. इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है. गठित आठों स्थायी समिति किस तरह का काम करेगी, समिति के अध्यक्ष व सदस्यों का दायित्व क्या होगा, इसे लेकर गुरुवार को जिला परिषद सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में सदस्यों व अध्यक्षों को उनके कार्यो की जानकारी दी गयी. मौके पर जिप अध्यक्ष लालमुनी पुरती, उपाध्यक्ष चांदमुनी बालमुचू, सानगी बानरा समेत जिप सदस्य उपस्थित थे.
ये लोग हैं समिति में शामिल
सामान्य प्रशासन समिति: लालमुनी पुरती अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सचिव तथा लक्ष्मण मेलगांडी, रतन बोदरा, अभिषेक सिंकू, सुहागी मुर्मू सदस्य हैं.
कृषि व उद्योग समिति: सुहागी मुर्मू अध्यक्ष, डीडीसी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी तथा आइलिन बरजो, भूमिका मुंडा, संतोषी देवी, लक्ष्मी सुरेन को सदस्य बनाया गया है. स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति: चांदमुनी बालमुचू अध्यक्ष, डीडीसी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी तथा सांसद लक्ष्मण गिलुवा, सोमनाथ चातर, राजेश पिंगुवा, सुमित्रा सिंकू, श्रवण प्रधान को सदस्य बनाये गये. वित्त अंकेक्षण तथा योजना एवं विकास समिति: लालमुनी पुरती अध्यक्ष, डीडीसी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सांसद लक्ष्मण गिलुवा, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप बलमुचू, लक्ष्मी पुरती, सानगी बानरा, लक्ष्मी सुरेन, रॉबिन हांसदा को सदस्य बनाया गया है. सहकारिता समिति: रतन बोदरा अध्यक्ष, डीडीसी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, तथा रंजीत यादव, रीना गागराई, दिनेशचंद्र नंदी, अनुसुईया नायक, सुमित्रा सिंकू को सदस्य बनाया गया है. महिला, शिशु एवं सामाजिक कल्याण समिति: चांदमुनी बालमुचू, अध्यक्ष, डीडीसी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी तथा सुहागी मुमू, आइलिन बरजो, जोसफिन हमसाई, सुशीला पुरती को सदस्य बनाया गया है. वन एवं पर्यावरण: लक्ष्मण मेलगांडी, अध्यक्ष, डीडीसी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप बालमुचू, भूमिका मुंडा, सुशीला पुरती, शशिभूषण पिंगुवा, रॉबिन हांसदा को सदस्य बनाया गया है. संचार तथा संकर्म समिति: अभिषेक कुमार सिंकू, अध्यक्ष, डीडीसी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी तथा सरीता प्रधान, शंभु हजरा, सुमित्रा कुई, श्रवण प्रधान को सदस्य
बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola