एक किमी तक लुढ़कते रहे मालगाड़ी के डिब्बे

Updated at : 22 Dec 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
एक किमी तक लुढ़कते रहे मालगाड़ी के डिब्बे

डांगुवापोसी. मंगलवार की रात हादसा स्टॉपर को तोड़ते हुए एक दूसरे पर चढ़ गये जग्रन्नाथपुर : चाईबासा रेल खंड के अंतर्गत पड़ने वाले डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन की डेड लाइन पर खड़ी डाउन एक्सट्रा मालगाड़ी के पांच डिब्बे मंगलवार की रात तीन बजे रोल डाउन हो (लुढ़क) गये. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने […]

विज्ञापन

डांगुवापोसी. मंगलवार की रात हादसा

स्टॉपर को तोड़ते हुए एक दूसरे पर चढ़ गये
जग्रन्नाथपुर : चाईबासा रेल खंड के अंतर्गत पड़ने वाले डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन की डेड लाइन पर खड़ी डाउन एक्सट्रा मालगाड़ी के पांच डिब्बे मंगलवार की रात तीन बजे रोल डाउन हो (लुढ़क) गये. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मामले को चक्रधरपुर रेल मंडल ने गंभीरता से लिया है. मामले की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन कर दिया है. साथ ही वरीय ट्रेन परिचालन प्रबंधन हरविंदर सिंह ने परिचलन विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. घटना स्थल से मलबा को हटाने के लिए समाचार लिखे जाने तक 14 घंटे से रेल अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुये थे.
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात तीन बजे डांगुवापोसी स्टेशन की डेड लाइन पर खड़ी डाउन एक्सट्रा नामक मालगाड़ी के पांच डिब्बे अचानक रोल डाउन हो गये. इससे ट्रेन के पांच डिब्बे (एन बॉक्स के तीन, बीओबी का एक व एनबीओबीएस का एक डिब्बा) एक दूसरे पर चढ़ गये.
एक किमी तक लुढ़कते…
बताया गया कि तीन डिब्बे खाली व दो माल लदे थे. बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बे टांगरेल व स्ट्रॉन्गवार को तोड़ते हुए एक किमी तक पीछे लुढ़क गये. रात की पाली में कार्य करने वाले कर्मचारियों द्वारा यदि उक्त ट्रेन के चक्के के नीचे स्किट लगा दिया गया होता, तो यह घटना नहीं घटती.
हो सकता था बड़ा हादसा : गनीमत यह रही की यह ट्रेन डेड लाइन पर खड़ी थी और रात्रि सेवा में घटना के समय सिग्नल को लेकर मेनलाइन के लिए प्वाइंट नहीं जोड़ा गया था. यदि प्वाइंट जुड़ा रहता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की सूचना पाकर मंडल से वरीय यांत्रिक अभियंता ज्ञातिक शर्मा, वरीय ट्रेन परिचालन प्रबंधक हरविंदर सिंह, मंडल अभियंता (मैकेनिकल) पंचानंद बेहरा, डीएसओ सुरेश चंद्रा, डांगुवापोसी क्षेत्रीय प्रबंधक बी प्रशांत राव व एडीएन चाईबासा सुधीर कुमार सहित काफी संख्या में रेल कर्मी मलबे को हटाने में जुटे हैं.
लाइन से रोल डाउन होने के बाद एक दूसरे पर चढ़े मालगाड़ी के डिब्बे.
दो रेल कर्मी सस्पेंड
मंगलवार की रात्रि तीन बजे की है घटना
प्वाइंट सेट होता तो हो सकती थी बड़ी घटना
14 घंटे बाद भी नहीं हटाया जा सका मलबा
वरीय अधिकारियों के दल ने मौके पर िकया कैंप
मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गये हैं. उन्हें पुन: लाइन में लाने के लिये कार्य चल रहा है. मामले की जांच के लिए दल का गठन कर दिया गया है. परिचालन विभाग के दो कर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है.
सत्यम प्रकाश, वरीय वाणिज्य प्रबंधक (चक्रधरपुर मंडल)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola