प्रमाण पत्र नहीं बनने पर डीसी ऑफिस पहुंची छात्राएं

Updated at : 22 Dec 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमाण पत्र नहीं बनने पर डीसी ऑफिस पहुंची छात्राएं

चाईबासा : आवासीय व आय प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत को लेकर बीएड की छात्राएं बुधवार को डीसी कार्यालय पहुंची. छात्राओं का कहना था कि उनके फॉर्म भरने का समय आ गया है और प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बन पाया है. छात्राओं ने बताया कि बार-बार सीओ कार्यालय के द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत […]

विज्ञापन

चाईबासा : आवासीय व आय प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत को लेकर बीएड की छात्राएं बुधवार को डीसी कार्यालय पहुंची. छात्राओं का कहना था कि उनके फॉर्म भरने का समय आ गया है और प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बन पाया है. छात्राओं ने बताया कि बार-बार सीओ कार्यालय के द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत करने का आश्वासन दिया जाता है. लेकिन, अब तक नहीं बन पाया है. उनके फार्म भरने की तिथि भी समाप्ति पर है. छात्राओं ने बताया कि ऑनलाइन मशीन में तकनीकी खराबी के कारण प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola