अधूरे पड़े डोभा को पूरा करें : बीडीअो

Updated at : 21 Dec 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
अधूरे पड़े डोभा को पूरा करें : बीडीअो

सोनुवा : मंगलवार को मनरेगा समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा को लेकर बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत सेवक व मनरेगा कर्मियों संग बैठक की. बैठक में बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने अधूरे पड़े डोभा को फिर से कार्य शुरू कर पूरा करने का निर्देश दिया. बताया कि डोभा किस कारण अधूरा रहा, इसकी […]

विज्ञापन

सोनुवा : मंगलवार को मनरेगा समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा को लेकर बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत सेवक व मनरेगा कर्मियों संग बैठक की. बैठक में बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने अधूरे पड़े डोभा को फिर से कार्य शुरू कर पूरा करने का निर्देश दिया.

बताया कि डोभा किस कारण अधूरा रहा,
इसकी जांच कर उसे जल्द से जल्द पूरा करना है. इसे लेकर बीडीओ ने मनरेगा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर जिला से मिले निर्देशों की जानकारी देते हुए बीडीओ ने कार्य में तेजी लाने एवं दो दिनों के अंदर जॉब कार्ड का सत्यापन करने का आदेश दिया. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की रिपोर्ट जमा करने काे कहा. बैठक में इंदिरा आवास समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में बीपीओ सिंकु, प्रदान संस्था के नंद किशोर समेत काफी संख्या में पंचायत सेवक, जन सेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola