गुवा का पारा 5 डिग्री, कंपकंपी बढ़ी
Updated at : 19 Dec 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

गुवा : आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार इसके कारण अगले 48 घंटे के दौरान तापमान और गिरने की संभावना है. इससे तापमान में कमी आने के साथ ही ठंड व कनकनी बढ़ेगी. हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान गुवा में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, विभाग […]
विज्ञापन
गुवा : आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार इसके कारण अगले 48 घंटे के दौरान तापमान और गिरने की संभावना है. इससे तापमान में कमी आने के साथ ही ठंड व कनकनी बढ़ेगी. हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान गुवा में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, विभाग के अनुसार राज्य अथवा पड़ोसी राज्यों में कहीं हवा का निम्म दबाव क्षेत्र नहीं बन रहा है न ही कहीं चक्रवात की स्थिति है. ऐसे में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना है.
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जला अलावा, राहत: चाईबासा. शीत लहरी व कड़ाके की ठंड के मद्देनजर नगर परिषद की अोर से रविवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करायी गयी. देर रात नगर परिषद के कार्यपालक कुमार नरेंद्र नारायण ने चिह्नित जगहों पर जल रहे अलावा का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. रविवार को शहर के छह स्थान जेएमपी चौक, बस स्टैंड, जशोदा टॉकीज, पोस्ट ऑफिस, नीमडीह बिरसा चौक, रेलवे ब्रिज टुंगरी के पास नगर परिषद द्वारा अलावा की व्यवस्था की गयी, जिससे गरीब, बेसहारा व मुसाफिरों को राहत मिली है.
कार्यपालक कुमार नरेंद्र नारायण ने कहा कि नगर परिषद की ओर से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था करायी गयी है. इसमें कोई भी लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर परिषद के कर्मचारी मुन्ना आलम, जयपाल बारी, विजय खालको आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




