चित्रांकन, रंग भरो में शामिल हुए 1073 बच्चे

Updated at : 19 Dec 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
चित्रांकन, रंग भरो में शामिल हुए 1073 बच्चे

चाईबासा : स्कॉट हिंदी बालिका विद्यालय में एसबीएस ग्रुप की ओर से स्वच्छता पर आधारित चित्रांकन, रंगभरों एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन प्रशिक्षु आइएएस नमन प्रियेस लकड़ा ने किया. मौके पर श्री लकड़ा ने कहा कि अभिभावक इस तरह की प्रतियोगिताओं में बच्चों को जरूर शामिल करायें, ताकि बच्चों का […]

विज्ञापन

चाईबासा : स्कॉट हिंदी बालिका विद्यालय में एसबीएस ग्रुप की ओर से स्वच्छता पर आधारित चित्रांकन, रंगभरों एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन प्रशिक्षु आइएएस नमन प्रियेस लकड़ा ने किया. मौके पर श्री लकड़ा ने कहा कि अभिभावक इस तरह की प्रतियोगिताओं में बच्चों को जरूर शामिल करायें, ताकि बच्चों का संपूर्ण विकास हो सके. साथ ही उन्होंने स्वच्छता पर ध्यान देने की बात कही. प्रतियोगिता को सफल बनाने में सौरभ मुखर्जी, सुमित कुमार प्रजापति, भास्कर मिश्रा, ज्ञानचंद प्रसाद, संजय ठाकुर, हेमराज निषाद, अविनाश खिरवाल,

विश्वजीत महतो, रवि विश्वकर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा. प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के करीब 1073 छात्र शामिल हुए. प्रथम ग्रुप में नर्सरी से कक्षा 3 तक विद्यार्थियों के लिए रखा गया था. दूसरे ग्रुप में कक्षा 4 से लेकर 7 तक, तीसरे ग्रुप में कक्षा 8 से दशम तक एवं चौथे ग्रुप में कक्षा से 11वीं व 12वीं के छात्र शामिल थे. विजेता प्रतिभागियों को जल्द तिथि तय कर पुरस्कृत किया जायेगा. इन स्कूलों के बच्चे शामिल: प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल, संत जेवियर्स लुपुंगुटू बालक व बालिका स्कूल, शिक्षायतन इंग्लिश स्कूल, संत विवेका, एसपीजी स्कूल, स्कॉट स्कूल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, लुथरेन स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जिला स्कूल, एमएल प्लस टू स्कूल, मारवाड़ी स्कूल, हंसते-खेलते स्कूल, साईं अमन स्कूल, पुलहातु स्कूल, उड़िया स्कूल, ज्योति क्लासासेस, सदानंद बालिका स्कूल, एसएसए इंग्लिश स्कूल आदि स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola