उत्कल एक्सप्रेस के चालक ने झारसुगड़ा में सिग्नल तोड़ा

चक्रधरपुर : अप उत्कल एक्सप्रेस के चालक बी साहु ने झारसुगड़ा में (लाल या स्टॉप सिग्नल) ओवरसूट कर दिया. इससे रेलवे के परिचालन विभाग हरकत में आयी और श्री साहु को ट्रेन से उतार दिया. इस ट्रेन को झारसुगड़ा से बिलासपुर तक दूसरे चालक व लोको इस्टेक्टर द्वारा ले जाया गया. श्री साहु का हेडक्वॉटर […]
चक्रधरपुर : अप उत्कल एक्सप्रेस के चालक बी साहु ने झारसुगड़ा में (लाल या स्टॉप सिग्नल) ओवरसूट कर दिया. इससे रेलवे के परिचालन विभाग हरकत में आयी और श्री साहु को ट्रेन से उतार दिया. इस ट्रेन को झारसुगड़ा से बिलासपुर तक दूसरे चालक व लोको इस्टेक्टर द्वारा ले जाया गया. श्री साहु का हेडक्वॉटर बिलासपुर है.
वह उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन को राउरकेला से बिलासपुर ले जा रहा था. इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतिम स्टेशन झारसुगड़ा में ओवरसूट कर दिया. यह देख रेलवे के संबंधित विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई कर दी. वहीं ट्रेन चालक के खिलाफ ओवर सूट रिपोर्ट बिलासपुर हेड क्वॉटर को भेजा गया. रेलवे नियमानुसार ओवर सूट करना अपराध है, बगैर क्षति के किये भी ट्रेन चालक पर कार्रवाई होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




