हर व्यक्ति के कल्याण के विषय में सोचने की जरूरत

बंदगांव : कराइकेला बुनियादी विद्यालय में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 129 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सुबह 4.30 बजे उषा कीर्तन, 6.09 बजे प्रात:कालीन विनती व श्रीश्री ठाकुरजी का धर्म ग्रंथी पाठ किया गया. सुबह 10 बजे बुनियादी स्कूल से ठाकुर अनुकूलचंद्र जी की शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा […]
बंदगांव : कराइकेला बुनियादी विद्यालय में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 129 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सुबह 4.30 बजे उषा कीर्तन, 6.09 बजे प्रात:कालीन विनती व श्रीश्री ठाकुरजी का धर्म ग्रंथी पाठ किया गया. सुबह 10 बजे बुनियादी स्कूल से ठाकुर अनुकूलचंद्र जी की शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में काफी भक्तों ने हिस्सा लिया. यह यात्रा कराइकेला बाजार पंचायत पुरानाडीह, कालिंदी टोला, सितार चौक,
जगन्नाथपुर मंदीर होते हुए पुन: स्कूल पहुंचा. जहां 12 बजे साधारण सभा का आयोजन किया गया.साधारण सभा को बतौर मुख्य अतिथि सत्संग नगर देवघर के अप्पू दा ने संबोधित करते हुए कहा की कलियुग में ठाकुर अनुकूल चंद्रजी के बताये मार्ग पर चलने से लोग विपत्ती में नहीं फसते हैं. उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के बारे में सोचने की जरूरत है. जमशेदपुर के ऋतिक बिनोद दा ने कहा की हमें ठाकुर अनुकूल चन्द्र की भक्ति प्रति दिन करनी चाहिए. उन्होंने ने लोगों से गरीब तथा असहाय लोगों की सेवा करने की अपील की. इस अवसर आनंद बाजार में श्रद्धलुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया.
सभा में दर्जनों लोगो ने दीक्षा ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में हरे कृष्ण नायक, राजेश मंडल, सिद्धनाथ प्रधान, शांतानु महतो, रमेश दा, सोनू बारीक, अमूल्य मंडल, अशोक प्रजापति, तीरथ जामुदा,केदार प्रधान ,जयदेव साहू ,अधीर प्रजापति, गोकुल चंद्र महतो,योगेश्वर प्रधान आदि का सराहनीय योगदान रहा .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




