तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से महिला एएसआइ घायल

Updated at : 15 Dec 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से महिला एएसआइ घायल

चाईबासा : सदर थाने के पास बाइक की धक्के से महिला एएसआइ उषा देवी (40) घायल हो गयीं. घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है. जानकारी के अनुसार उषा देवी बुधवार को अमला टोला के शिवा तालाब स्थित आवास से पैदल ड्यूटी आ रही थी. इसी दौरान सदर थाने के पास एक तेज […]

विज्ञापन

चाईबासा : सदर थाने के पास बाइक की धक्के से महिला एएसआइ उषा देवी (40) घायल हो गयीं. घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है. जानकारी के अनुसार उषा देवी बुधवार को अमला टोला के शिवा तालाब स्थित आवास से पैदल ड्यूटी आ रही थी. इसी दौरान सदर थाने के पास एक तेज रफतार बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे उषा देवी गिर कर घायल हो गयीं. उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद से छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि धक्का मारने के बाद बाइक सवार भाग निकला. घटना में उनके दोनों पैराें में चोट आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola