चाईबासा को कैशलेस जिला बनाने में सहयोग करें जनप्रतिनिधि : डीसी

Updated at : 15 Dec 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा को कैशलेस जिला बनाने में सहयोग करें जनप्रतिनिधि : डीसी

डीसी ने मुखिया व जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण चाईबासा : राज्य को कैशलेस बनाने की दिशा में काम जोरों से चल रहा है. इसमें पश्चिमी सिंहभूम पीछे नहीं छूटना चाहिए. हम सही दिशा में जा रहे हैं. इस कारण चाईबासा को राज्य का पहला कैशलेस जिला बनाने में मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि सहयोग करें. उक्त […]

विज्ञापन

डीसी ने मुखिया व जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण

चाईबासा : राज्य को कैशलेस बनाने की दिशा में काम जोरों से चल रहा है. इसमें पश्चिमी सिंहभूम पीछे नहीं छूटना चाहिए. हम सही दिशा में जा रहे हैं. इस कारण चाईबासा को राज्य का पहला कैशलेस जिला बनाने में मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि सहयोग करें. उक्त बातें उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बुधवार को मांगीलाल रुंगटा हाई स्कूल में कहीं. मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीसी ने कहा कि इससे समाज का भला होगा. मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि इसका प्रचार-प्रसार करें. प्रशिक्षु आइएएस नमन प्रियेश लकड़ा, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर प्रणव अंबष्ठ, डीपीआरओ सत्यप्रकाश, प्राचार्य रजनीकांत त्रिपाठी, शिक्षक राजेश कुमार शर्मा आदि ने कैशलेस के संबंध में तकनीकी जानकारी दी. इसके पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. आसनतलिया व नीमडीह मुखिया ने भी दीप प्रज्वलित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola