तुबिद टीएसी की सदस्यता से इस्तीफा दें

Updated at : 14 Dec 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
तुबिद टीएसी की सदस्यता से इस्तीफा दें

चाईबासा : जेबी तुबिद को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पर सवाल खड़ा करने और विधायक दीपक बिरूवा से इस्तीफा मांगने से पहले स्वयं टीएसी की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए. उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी ने बयान जारी कर कही है. उन्होंने कहा कि टीएससी के सदस्य होते हुए भी जेबी तुबिद […]

विज्ञापन

चाईबासा : जेबी तुबिद को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पर सवाल खड़ा करने और विधायक दीपक बिरूवा से इस्तीफा मांगने से पहले स्वयं टीएसी की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए. उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी ने बयान जारी कर कही है. उन्होंने कहा कि टीएससी के सदस्य होते हुए भी जेबी तुबिद जनजातीय समुदायों के खिलाफ कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जेबी तुबिद को न ही भारतीय संविधान व 5वीं अनुसूची और न ही सीएनटी-एसपीटी एक्ट में पूर्व में किये गये संशोधन के तथ्यों का ठीक से ज्ञान है. इसलिए वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. विधायक दीपक बिरूवा और जोबा मांझी ने टीएससी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. जेबी तुबिद जनजातीयों के सच्चे हितैषी हैं, तो वे टीएससी की सदस्यता से इस्तीफा देकर दिखायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola