गुवा डीएवी की टीम बनी चैंपियन जीजीसी ने एनएनएस को 2-0 से हरा खिताब जीता

नोवामुंडी : टाटा-स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को दीपक होरो व प्रकाश बारजो मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया. इसमें जीजीसी क्लब डांगुवापोसी ने एनएनएस क्लब नोवामुंडी को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता टीम को मुख्य अतिथि महिला प्रसार पदाधिकारी जयंती निम्मी होरो के हाथों 20 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी […]
नोवामुंडी : टाटा-स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को दीपक होरो व प्रकाश बारजो मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया. इसमें जीजीसी क्लब डांगुवापोसी ने एनएनएस क्लब नोवामुंडी को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता टीम को मुख्य अतिथि महिला प्रसार पदाधिकारी जयंती निम्मी होरो के हाथों 20 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान किया गया.
उपविजेता टीम को विशिष्ट अतिथि बीडीओ अमरेन डांग के हाथों 15,000 रुपये नगद राशि के साथ ट्रॉफी दिया गया. सेमीफाइनल में हारने वाली राइजिंग स्टार को सम्मानित अतिथि आदिवासी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिरिया के हाथों दस हजार रुपये व तोड़ेतोपा की टीम को केनरा बैंक के प्रबंधक आइसी ईचागूटु के हाथों दस हजार रुपये प्रदान किया गया. डीपीएस के गोराचंद को मैन ऑफ द सीरिज व तोड़ेतोपा के छोटा को बेस्ट डिफेंडर का खिताब मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




