सब्जी की खेती कर लोगों ने बदली अपनी किस्मत कातिकोड़ा में लहलहाती सब्जी कातिकोड़ा

Updated at : 05 Dec 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
सब्जी की खेती कर लोगों ने बदली अपनी किस्मत  कातिकोड़ा में लहलहाती सब्जी  कातिकोड़ा

दो माह में सब्जी बेच दो लाख तक आमदनी किया युवकों ने पास स्थित तालाब से सिंचाई कर मिट्टी ने सोना उगलवाया नोवामुंडी : कोटगढ़ पंचायत के कातिकोड़ा गांव के युवा बेरोजगार खेती से अपनी किस्मत चमका रहे हैं. यहां के रोशन मुंदुइया ने फूल गोभी की खेती कर दो माह में डेढ़ लाख रुपये, […]

विज्ञापन
दो माह में सब्जी बेच दो लाख तक आमदनी किया युवकों ने
पास स्थित तालाब से सिंचाई कर मिट्टी ने सोना उगलवाया
नोवामुंडी : कोटगढ़ पंचायत के कातिकोड़ा गांव के युवा बेरोजगार खेती से अपनी किस्मत चमका रहे हैं. यहां के रोशन मुंदुइया ने फूल गोभी की खेती कर दो माह में डेढ़ लाख रुपये, लेखावती मुंदुइया ने एक लाख, डेविड मुंदुइया व मुन्ना मुंदुइया ने एक-एक लाख रुपये की आमदनी की है. इसके अलावा दर्जनों किसान सब्जी की खेती कर मोटी रकम कमा रहे हैं. ये युवा किसान आसपास के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गये हैं. यहां अंग्रेजों के जमाने से 17 एकड़ भूमि पर बना तालाब किसानों के लिए वरदान है. इस तालाब का पानी पंपिंग मशीन से खेतों तक पहुंचाकर सिंचाई की जाती है. किसानों ने बताया कि नोवामुंडी, बड़ाजामदा,
गुवा व किरीबुरु साप्ताहिक हाट के दिन 15-15 हजार रुपये की फूल गोभी बिक्री लेते हैं. सीधे उपभोक्ताओं को सब्जी बिक्री की जाती है. इससे किसानों को सीधा लाभ मिल सका है. किसान अत्याधुनिक तरीके से खेती करते हैं. समिति में एक ट्रैक्टर भी खरीदी गयी है. इससे खेत की जोताई की जाती है. फूलगोभी के अलावा बंधा गोभी, मटर, मिर्च समेत अन्य सब्जियां की खेती कर रहे है.
बारिश नहीं होने से गर्मा धान व गेहूं की खेती प्रभावित
जंगल पहाड़ों पर स्थित कातिकोड़ा गांव में तीन साल से पर्याप्त बारिश नहीं से गर्मा धान व गेहूं की खेती प्रभावित हुई है. बारिश में बड़ा तालाब भर जाता है, तो तीन साल तक बहु फसल उपज के लिये सिंचाई सुविधा मिलती है. तालाब में मच्छली पालन भी किया जाता है.
तालाब को गहरा करने की मांग
बीते वर्ष टाटा-स्टील की नोवामुंडी माइंस प्रबंधन ने एक करोड़ रुपये से तालाब का जीर्णोद्धार किया. इस तालाब को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है. किसान तालाब को गहरा करने की मांग कर रहे हैं. तालाब के समीप शिव भगवान का मंदिर है. यहां मकर पर्व में मेला लगता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola