''धन्यवाद से परमेश्वर का आशीष प्रत्यक्ष होता है''

Updated at : 03 Dec 2016 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
''धन्यवाद से परमेश्वर का आशीष प्रत्यक्ष होता है''

ईश्वर के भजन और गीतों से गूंज उठा हॉल हम वैश्विव अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं चाईबासा : चाईबासा प्रेयर सेल और स्वतंत्र ग्लोबल मिनिस्ट्रीज के तत्वावधान में मसीही विश्वासियों का धन्यवाद दिवस मना. इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड सेंटर हॉल में धन्यवाद की अाराधना पास्टर राजीव, ब्रदर डेविड संगा, ब्रदर समसोन, […]

विज्ञापन
ईश्वर के भजन और गीतों से गूंज उठा हॉल
हम वैश्विव अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं
चाईबासा : चाईबासा प्रेयर सेल और स्वतंत्र ग्लोबल मिनिस्ट्रीज के तत्वावधान में मसीही विश्वासियों का धन्यवाद दिवस मना. इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड सेंटर हॉल में धन्यवाद की अाराधना पास्टर राजीव, ब्रदर डेविड संगा, ब्रदर समसोन, ब्रदर मिथ्यु के अगुवाई में की गयी.
इस दौरान भजन और गीतों से हॉल गूंज उठा. ब्रदर रंजीत कुमार ने बताया कि अमेरिका में दिसंबर आते ही धन्यवाद दिवस संपन्न होता है. लोग परमेश्वर की भलाई और उपकार के लिए अपने-अपने ढंग से धन्यवाद करते हैं. भाई रंजीत ने बताया कि धन्यवाद देने से परमेश्वर का आशीष हमारे जीवन में और ज्यादा प्रत्यक्ष होता है. धन्यवाद नहीं देने के कारण हम परमेश्वर के करीब पहुंचने का अवसर खो देते हैं. बहुत लोग सोचते है कि भेंट लाना बहुत बड़ा धन्यवाद है. यह सच है कि भेंट लाना जरूरी है, लेकिन मन से धन्यवादित होकर परमेश्वर के सामने आना हमारी धार्मिकता को दिखाता है. मौके पर आस-पास के क्षेत्र के विश्वासी शामिल हुए. नोटबंदी पर भाई रंजीत ने कहा कि बहुत जल्द मुद्रा मर जायेगी. सबकुछ आपके कार्ड में सिमट जायेगा. हम वैश्विक अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने सभी विश्वासियों को इन परिस्थितियों का सामना करने के लिए धैर्य रखने को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola