रेल मंडल में दुर्घटना की स्थिति में मॉक ड्रिल की हो रही है तैयारी

Updated at : 30 Nov 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
रेल मंडल में दुर्घटना की स्थिति में मॉक ड्रिल की हो रही है तैयारी

चक्रधरपुर : नागपुर में हुयी रेल दुर्घटना को लेकर सभी रेल मंडलों को एहतियात बरतने व अपातकालीन स्थिति के लिये तैयार रहने का निर्देश दिया है. इस आदेश के आलोक में चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी विभाग अापातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी में जुट गये हैं. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : नागपुर में हुयी रेल दुर्घटना को लेकर सभी रेल मंडलों को एहतियात बरतने व अपातकालीन स्थिति के लिये तैयार रहने का निर्देश दिया है. इस आदेश के आलोक में चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी विभाग अापातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी में जुट गये हैं. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल हादसा के राहत कार्यों का मॉक ड्रिल किया जायेगा.

इस दौरान रेलवे अधिकारी व कर्मचारी द्वारा रेल दुर्घटना के दौरान राहत कार्यों को किया जायेगा. इसमें कैरेज व वागेन, संरक्षा, यांत्रिक, परिचालन, मेडिकल व सुरक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जानमाल की सुरक्षा व राहत कार्यों एवं कागजी कार्य का पूर्वाभ्यास करेंगे. इसके लिये एक स्पेशल टीम चक्रधरपुर आयेगी. यह टीम कम समय में डैमेज बोगी को काटकर जानमाल का नुकसान होने से बचाने का तरकीब सिखायेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola