जॉब कार्ड लाभुकों को वर्क कोड खोलना अनिवार्य

चाईबासा : सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में डोभा व शौचालय निर्माण के लिए अब जॉब कार्ड लाभुकों को वर्क कोड खोलना अनिवार्य हो गया है. लाभुक को अपनी जमीन पर शौचालय या डोभा निर्माण कराना है, तो वर्क कोड खोलना ही होगा. सदर प्रखंड में मंगलवार को हुई बैठक में बीडीओ मुकेश मछुवा ने […]
चाईबासा : सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में डोभा व शौचालय निर्माण के लिए अब जॉब कार्ड लाभुकों को वर्क कोड खोलना अनिवार्य हो गया है. लाभुक को अपनी जमीन पर शौचालय या डोभा निर्माण कराना है, तो वर्क कोड खोलना ही होगा. सदर प्रखंड में मंगलवार को हुई बैठक में बीडीओ मुकेश मछुवा ने रोजगार सेवक व पंचायत सेवक को उक्त निर्देश दिया.
प्रत्येक पंचायत में मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक के तीन सदस्यीय टीम बना कार्य किया जा रहा है. सदर प्रखंड में अबतक एक भी लाभुक का वर्क कोड नहीं खोला गया है. दो दिनों में लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने का आदेश दिया. बैठक में बीपीओ साखी मुंडा समेत पंचायत सेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे. निर्णय लिया गया कि एक दिसंबर को तीन बजे बैठक होगी. इसमें सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व जेई को शामिल होने का निर्देश दिया गया है. वहां वर्क कोड की समीक्षा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




