कराटे खिलाड़ी को टाटा कॉलेज प्रशासन ने किया सहयोग
Updated at : 30 Nov 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

छात्र प्रतिनिधियों के साथ मंजीत सिंह बोयपाई . चाईबासा : टाटा कॉलेज और पीजी विभाग के छात्र प्रतिनिधियों के प्रयास से टाटा कॉलेज प्रशासन ने कराटे खिलाड़ी को 2700 रुपये देकर सहयोग किया. टाटा कॉलेज के स्नातक पार्ट थ्री के विद्यार्थी मंजीत सिंह बोयपाई 28वां एआइकेएफ चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने जयपुर (राजस्थान) जायेंगे. उनकी आर्थिक […]
विज्ञापन
छात्र प्रतिनिधियों के साथ मंजीत सिंह बोयपाई .
चाईबासा : टाटा कॉलेज और पीजी विभाग के छात्र प्रतिनिधियों के प्रयास से टाटा कॉलेज प्रशासन ने कराटे खिलाड़ी को 2700 रुपये देकर सहयोग किया. टाटा कॉलेज के स्नातक पार्ट थ्री के विद्यार्थी मंजीत सिंह बोयपाई 28वां एआइकेएफ चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने जयपुर (राजस्थान) जायेंगे. उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है. इसे लेकर कॉलेज प्राचार्या ने 2700 रुपये का चेक देकर सहयोग किया. मौके पर टाटा कॉलेज उपाध्यक्ष नेहरू नरेंद्र करवा, विवि प्रतिनिधि जोहार पूरती, पूर्व छात्र नेता कार्तिक महतो, पीजी विभाग के उपाध्यक्ष जीतेंद्र प्रधान, तिलोचन महतो व भीमसेन महतो उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




