सदर अस्पताल में करोड़ों के भवन पड़े हैं बेकार
Updated at : 29 Nov 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

भवनों की सूची अस्पताल प्रशासन के पास भी नहीं टेंडर रांची में होता है, अस्पताल प्रशासन को जानकारी नहीं दी जाती चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल कैंपस में सरकारी राशि का दुरुपायेग हो रहा है. अस्पताल कैंपस में खाली जमीन पर कई भवनों का निर्माण चल रहा है. करोड़ों की लागत से बन रहे अधिकतर […]
विज्ञापन
भवनों की सूची अस्पताल प्रशासन के पास भी नहीं
टेंडर रांची में होता है, अस्पताल प्रशासन को जानकारी नहीं दी जाती
चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल कैंपस में सरकारी राशि का दुरुपायेग हो रहा है. अस्पताल कैंपस में खाली जमीन पर कई भवनों का निर्माण चल रहा है. करोड़ों की लागत से बन रहे अधिकतर भवन अधूरे हैं. वहीं कई बनकर बेकार पड़े हैं. किस विभाग से क्यों भवनों का निर्माण चल रहा है, इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को भी नहीं है. सदर अस्पताल में कई भवन बन गये हैं, लेकिन इसकी सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है.
अस्पताल में तीन पोस्टमार्टम हाउस. सदर अस्पताल में तीन पोस्टमार्टम हाउस बन गये हैं, लेकिन यहां एक-दो से ज्यादा लाश रखने की सुविधा नहीं है. वहीं अस्पताल परिसर में दो ब्लड बैंक है. पुराना भवन में ब्लड बैंक चलता है. नया ब्लड बैंक तैयार है, लेकिन हैंडओवर के इंतजार में जर्जर हो रहा है. अस्पताल कैंपस में 10 बेड की बर्न यूनिट और जीएनएम छात्रावास सह ट्रेनिंग स्कूल भवन का निर्माण किया गया है, लेकिन अब तक हैंडओवर नहीं किया गया है. अधूरे भवन शराबियों का अड्डा. अधूरे भवनों में शराबियों का अड्डा रहता है. इसके कारण महिला कर्मी और मरीज रात में भयभीत रहते हैं. उक्त भवन के पास महिला वार्ड भी है.
अस्पताल कैंपस के अधूरे भवन की सूची अस्पताल प्रशासन के पास नहीं है. वहीं भवन के बारे में जानकारी नहीं है. संवेदक ने अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया है. डॉ उगेश्वर राम, सिविल सर्जन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




