पंचायत सेवक हुआ निलंबित मुखिया पर कार्रवाई का आदेश

Updated at : 29 Nov 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सेवक हुआ निलंबित मुखिया पर कार्रवाई का आदेश

नियम के विरुद्ध एजेंसी को लाभ पहुंचाने पर कार्रवाई खुंटपानी के बड़ा चीरू व चियाड़चलोम के मुखिया पर कार्रवाई की अनुशंसा चाईबासा : खुंटपानी प्रखंड की बड़ा चीरू पंचायत के पंचायत सेवक मधुसूदन बारी को डीडीसी सीपी कश्यप ने निलंबित कर दिया है. मधुसूदन पर सरकारी नियमों की अनदेखी कर निजी एजेंसी को फायदा पहुंचाने […]

विज्ञापन

नियम के विरुद्ध एजेंसी को लाभ पहुंचाने पर कार्रवाई

खुंटपानी के बड़ा चीरू व चियाड़चलोम के मुखिया पर कार्रवाई की अनुशंसा
चाईबासा : खुंटपानी प्रखंड की बड़ा चीरू पंचायत के पंचायत सेवक मधुसूदन बारी को डीडीसी सीपी कश्यप ने निलंबित कर दिया है. मधुसूदन पर सरकारी नियमों की अनदेखी कर निजी एजेंसी को फायदा पहुंचाने का आरोप था. इसकी जांच में पंचायत सेवक को दोषी पाया गया. पंचायत में सोलर लाइट लगाना था. लाइट की खरीदारी जेरेडा से करनी थी. सरकार ने पहले ही निर्धारित की थी. बड़ाचीरू के मुखिया व पंचायत सेवक की मिलीभगत से सोलर लाइट की खरीदारी निजी एजेंसी से की गयी. इस कारण सरकार को करीब एक लाख 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ. इस मामले में बड़ाचीरू पंचायत के मुखिया पर भी प्रशासनिक कार्रवाई करने का आदेश जारी हुआ है.
कमीशन के लिए पंचायत फंड से लगवाया चापाकल
खुंटपानी प्रखंड की चियाड़ चलोम पंचायत में पीएचइडी से चापाकल लगना था, लेकिन कमीशन के चक्कर में मुखिया व पंचायत सेवक ने मिलीभगत कर पंचायत फंड से चापाकल लगवा दिया. इस मामले में पंचायत सेवक पर प्रपत्र क गठित कर निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. मुखिया पर प्रशासनिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola