सरकार में पेंडुलम बन रह गयी है आजसू : रंजन

Updated at : 28 Nov 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार में पेंडुलम बन रह गयी है आजसू : रंजन

चक्रधरपुर : आजसू पार्टी के अनुसूचित जाति महासंघ के केंद्रीय संयोजक आरपी रंजन ने रविवार को चक्रधरपुर के वनविश्रामागार में कार्यकर्ताओं संग बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गंठबंधन की राजनीतिक से आजसू पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा है. सरकार में आजसू पार्टी पेंडुलम बन गया है. वर्तमान में भाजपा बहुमत में […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : आजसू पार्टी के अनुसूचित जाति महासंघ के केंद्रीय संयोजक आरपी रंजन ने रविवार को चक्रधरपुर के वनविश्रामागार में कार्यकर्ताओं संग बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गंठबंधन की राजनीतिक से आजसू पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा है. सरकार में आजसू पार्टी पेंडुलम बन गया है. वर्तमान में भाजपा बहुमत में है.

ऐसे में आजसू पार्टी दबाव बना नहीं पा रही है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी अकेला लड़ेगी. इसे लेकर पार्टी सशक्त बनाया जा रहा है. अन्य प्रकोष्ठ की तरह अनुसूचित जाति जिला संघ का भी गठन होगा, जिसका विस्तार पंचायत स्तर तक होगा. मौके पर पार्टी जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, प्रदीप मोहंती, विक्की साव, जय हिंद उरांव, दुर्गा चरण मुखी, समरेश साव, गणेश दास आदि मौजूद थे.

कोकून उत्पादन से जुड़ें बेरोजगार
तसर किसान मेला. कोकून उत्पादन पर किसानों को मिले टिप्स
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola