इटोर फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब ब्लैक स्टोन ने जीता
Updated at : 28 Nov 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

उदघाटन करते सन्नी सिंकु व जिला वरीय उपाध्यक्ष राहुल आदित्य. चक्रधरपुर : रनिंग स्टार क्लब इटोर द्वारा इटोर फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को गया. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला ब्लैक स्टोन टीम ने जीत लिया. मौके पर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकु व विशिष्ट अतिथि जिला वरीय […]
विज्ञापन
उदघाटन करते सन्नी सिंकु व जिला वरीय उपाध्यक्ष राहुल आदित्य.
चक्रधरपुर : रनिंग स्टार क्लब इटोर द्वारा इटोर फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को गया. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला ब्लैक स्टोन टीम ने जीत लिया. मौके पर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकु व विशिष्ट अतिथि जिला वरीय उपाध्यक्ष राहुल आदित्य थे. फाइनल मैच ब्लैक स्टोन क्लब-16 एवं स्टार क्लब उदयपुर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमें निर्धारित समय तक बराबर रही. अतिरिक्त समय में भी मुकाबला गोलरहित बराबरी रहा. इसके बाद टाइब्रेकर में ब्लैक स्टोन क्लब 3-2 गोल के अंतर से विजयी रहा. इस अवसर पर सुनीत शर्मा, सुखलाल सोय, राजेंद्र पुरती, लक्ष्मण सामड, शैली सिंकु, कमल लाल राम, सेलाय मुंडा, शीतल पुरती, शशि साव, मंगल मुर्मू, सुकन राम, बसंत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




