राउंड काउंटिंग की गलतफहमी में कई बाहर

Updated at : 27 Nov 2016 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
राउंड काउंटिंग की गलतफहमी में कई बाहर

पुलिस लाइन में प्रमंडल स्तरीय बहाली शुरू, पहले दिन दौड़े 393 प्रतिभागी पहले दिन की बहाली में पुरुष वर्ग में 50 व महिला में 6 प्रतिभागी रहे अनुपस्थित चक्कर गिनने में युवतियों को हुई असमंजस, पुलिस ने खुद से चक्कर गिनने को कहा चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पुलिस बहाली शनिवार से पुलिस लाइन में […]

विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रमंडल स्तरीय बहाली शुरू, पहले दिन दौड़े 393 प्रतिभागी

पहले दिन की बहाली में पुरुष वर्ग में 50 व महिला में 6 प्रतिभागी रहे अनुपस्थित
चक्कर गिनने में युवतियों को हुई असमंजस, पुलिस ने खुद से चक्कर गिनने को कहा
चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पुलिस बहाली शनिवार से पुलिस लाइन में शुरू हो गयी. सुबह प्रमाण पत्रों की स्क्रूटनी के बाद करीब साढ़े नौ बजे दौड़ की शुरुआत महिला प्रतिभागियों से की गयी. सबसे पहले 129 नंबर की टोपी पहने मोनोश्री महतो ने दौड़ लगायी. इसके बाद बारी-बारी से एक-एक कर महिला प्रतिभागियों को ट्रैक पर उतारा गया. चिप लगी टोपी पहना कर इलेक्ट्रॉनिक घड़ी के सामने प्रतिभागियों को लाया गया. इसके बाद प्रतिभागी को कंप्यूटर की तरफ लगे कैमरे की ओर देखने को कहा गया.
कैमरे में प्रतिभागी की तसवीर कैद होने के बाद कंप्यूटर से निकलने वाले साउंड पर दौड़ शुरू करने को कहा गया. धीरे-धीरे महिला धावकों की संख्या बढ़ती गयी. आधे घंटे में कुल पांच किलोमीटर की दूरी महिला प्रतिभागियों को तय करनी थी. पहले खेप में दौड़ी कोई भी महिला प्रतिभागी तय समय में दूरी तय नहीं कर पायी. बहाली रविवार और सोमवार को भी होगी.
राउंड काउंटिंग के असमंजस में कई युवतियां रेस से बाहर: दौड़ के क्रम में कई युवतियां अपने द्वारा तय किया गया चक्कर भूल गयीं. कई युवतियों को गलतफहमी हो गयी कि उनका पूरा चक्कर हो गया है. इस कारण वह कई बार रूकीं. चूंकि चक्कर गिनने का काम खुद से प्रतिभागी को ही करना था. पुलिस की ओर से आदेश था कि अगर प्रतिभागी को लगता है कि उनका चक्कर पूरा हो गया है, तो वह ट्रैक से बाहर आ जायें. इस चक्कर की गफलत में 129 नंबर की टोपी पहन कर सबसे पहले दौड़ी मोनोश्री महतो भी असफल हो गयीं. चक्कर की संख्या पूछने के लिए मोनोश्री समेत एक और युवती दो बार ट्रैक पर रूकीं. इसके कारण उनका समय बरबाद भी हुआ, लेकिन परिणाम आने के बाद पता चला कि तय समय में चक्कर पूरा नहीं किया गया.
बीच में ही कई प्रतिभागियों ने छोड़ा ट्रैक: दौड़ के बीच में ही कई प्रतिभागियों ने ट्रैक छोड़ दिया. ट्रैक छोड़ने के बाद मौके पर तैनात मेडिकल टीम उन्हें अपने साथ ले जाकर जरूरी घोल देती थी. लेकिन, इस बीच तय समय आधा घंटा खत्म होने पर कई प्रतिभागियाें से टोपी ले ली गयी. कंप्यूटराइज्ड थंब के बाद टोपी जमा लेकर प्रतिभागियों को छोड़ा गया.
कंप्यूटर पर तैनात कर्मियों को एसपी ने फटकारा
एसपी डॉ माइकल राज एस ने दौड़ के क्रम में किसका कितना चक्कर हुआ, इसकी जानकारी तकनीकी विभाग से मांगी, लेकिन तकनीकी विभाग शीघ्र चक्कर की संख्या नहीं बता पाया. इस पर एसपी ने तकनीकी विभाग के कर्मियों को फटकार लगायी. तकनीकी विभाग के कर्मियों की भी वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया.
डीआइजी, सरायकेला -चाईबासा एसपी ने संभाली कमान
बहाली की कमान चाईबासा एसपी संभाले हुए थे. चाईबासा एसपी डॉ माइकल राज एस दौड़ से पहले प्रतिभागियों को जरूरी सलाह दे रहे. सरायकेला-खरसावां एसपी इंद्रजीत महथा तथा जमशेदपुर के पुलिस अधिकारी भी बहाली पर नजर बनाये हुए थे. कोल्हान डीआइजी शंभु ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर बहाली से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली.
पुरुष वर्ग
जिला शामिल होना था
पूर्वी सिंहभूम 268
चाईबासा 114
अनुपस्थित 50(यह आंकड़ा चाईबासा व पूर्वी िसंहभूम जिले का है)
महिला वर्ग
कुल 67
अनुपस्थित 06
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola