एमबीए में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा

Updated at : 25 Nov 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
एमबीए में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा

कोल्हान विश्वविद्यालय : 4 दिसंबर को होगी एमबीए की प्रवेश परीक्षा 2 दिसंबर तक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन, एक हजार रुपये आवेदन शुल्क चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में इस सत्र से शुरू हो रहे दो वर्षीय एमबीए कोर्स में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है. प्रवेश परीक्षा में सफल […]

विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय : 4 दिसंबर को होगी एमबीए की प्रवेश परीक्षा

2 दिसंबर तक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन, एक हजार रुपये आवेदन शुल्क
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में इस सत्र से शुरू हो रहे दो वर्षीय एमबीए कोर्स में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है. प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों (विद्यार्थी) का ही नामांकन एमबीए में होगा. इसके लिए आगामी 4 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है. 2 दिसंबर तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. विवि के कॉमर्स विभाग अथवा वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर में नामांकन के लिए आवेदन किया जा सकता है.
आवेदन के साथ विद्यार्थी को एक हजार रुपये का डीडी बनाकर शुल्क जमा करना होगा. विद्यार्थी को कुलसचिव, कोल्हान विश्वविद्यालय के नाम डीडी बनाना है. विद्यार्थी की योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होनी चाहिए. एसटी, एससी व ओबीसी विद्यार्थी के लिये 45 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ स्नातक होना अनिवार्य है. जबकि सामान्य वर्ग के विद्यार्थी के लिए स्नातक का प्राप्तांक 50 प्रतिशत होना
अनिवार्य है. विद्यार्थी को आवेदन के साथ स्नातक का अंक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा डिग्री सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी जमा करनी है. वर्कर्स कॉलेज में 30, पीजी विभाग में 4 आवेदन. वर्कस कॉलेज में अभी तक लगभग 30 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जबकि विवि के कॉमर्स विभाग में मात्र चार विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है. विद्यार्थियों की संख्या कम होने की वजह से विवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा लेने का निर्णय लिया है. जिसमें किसी भी विषय से स्नातक विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं.
पीजी विभाग व वर्कस कॉलेज परीक्षा केंद्र. एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिये पीजी विभाग चाईबासा तथा वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. 4 दिसंबर को सुबह 11 बजे से परीक्षा आरंभ होगी. दो घंटे का परीक्षा होगा. पीजी विभाग में आवेदन करने वाले विद्यार्थी पीजी विभाग के परीक्षा केंद्र में बैठेंगे. जबकि वर्कस कॉलेज में आवेदन करने वाले विद्यार्थी वर्कस कॉलेज के परीक्षा केंद्र में बैठेंगे. विद्यार्थी को एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन ही दिया जायेगा. हालांकि उनको आवेदन फाॅर्म भरने का प्रमाण पत्र लाना होगा.
जो आवेदन करने के दौरान उन्हें दिया जायेगा. एमबीए के लिए 60-60 सीट. कोल्हान विवि प्रशासन ने एमबीए के लिये अभी तक 120 सीट निर्धारित किया गया है. पीजी विभाग चाईबासा में 60 तथा वर्कस कॉलेज जमशेदपुर में 60 सीट निर्धारित है. विद्यार्थी का नामांकन निर्धारित सीट के तहत ही लिया जायेगा.
कोल्हान विवि में एमबीए नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा में स्नातक पास विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं. किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए. प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थी का नामांकन एमबीए में लिया जाना है. 2 दिसंबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है. 4 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है. सुबह 11 बजे से पीजी विभाग तथा वर्कस कॉलेज जमशेदपुर में परीक्षा होगी.
-डॉ राम प्रवेश प्रसाद, एमबीए डायरेक्टर सह कॉर्मस डीन, कोल्हान विवि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola