23 हजार रेलकर्मियों के बीच 23 करोड़ अग्रिम भुगतान

Updated at : 25 Nov 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
23 हजार रेलकर्मियों के बीच 23 करोड़ अग्रिम भुगतान

अग्रिम वेतन भुगतान के लिए राशि ले जाते प्रतिनियुक्त अधिकारी. चक्रधरपुर : रेल मंडल के वित्त विभाग द्वारा गुरुवार को रेल कर्मचारियों को वेतन से दस हजार रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया गया. गुरुवार को पे-ऑफिस चक्रधरपुर के माध्यम से सभी विभागों के प्रमुख व वेतन अग्रिम भुगतान के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारियों के बीच […]

विज्ञापन

अग्रिम वेतन भुगतान के लिए राशि ले जाते प्रतिनियुक्त अधिकारी.

चक्रधरपुर : रेल मंडल के वित्त विभाग द्वारा गुरुवार को रेल कर्मचारियों को वेतन से दस हजार रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया गया. गुरुवार को पे-ऑफिस चक्रधरपुर के माध्यम से सभी विभागों के प्रमुख व वेतन अग्रिम भुगतान के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारियों के बीच नगद राशि मुहैया कराया गया, जिसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अटैची राशि को विभिन्न विभागों तक ले जाया गया. इसके बाद कर्मचारियों के बीच नगद दस-दस हजार रुपये का भुगतान किया गया. जबकि वेतन की शेष राशि रेलकर्मियों के बैंक खाते में भेज दी जायेगी.
वहीं दूसरी ओर अग्रिम राशि लेने के लिए कर्मचारियों कतार में लगे रहे. हालांकि विभागीय स्तर पर अग्रिम नगद राशि भुगतान होने पर कर्मचारियों को काफी राहत मिली है. एक घंटे के अंतराल में कर्मचारियों के बीच नगद राशि का भुगतान कर दिया गया. ज्ञात हो कि रेल मंडल में करीब 23 हजार रेलकर्मी हैं. इनमें प्रति रेलकर्मी को 23 करोड़ रुपये नगद राशि भुगतान किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola