अलग-अलग हादसे में वृद्ध समेत दो की मौत, एक गंभीर
Updated at : 18 Nov 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर. पदमपुर नाला के समपी हुईं दो सड़क घटनाएं पहली घटना में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दूसरी स्कूटी के स्कीड करने के कारण हुई. चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के पदमपुर नाला के समपी हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाअों में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर. पदमपुर नाला के समपी हुईं दो सड़क घटनाएं
पहली घटना में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दूसरी स्कूटी के स्कीड करने के कारण हुई.
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के पदमपुर नाला के समपी हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाअों में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल गया. घटना बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है.
गोइलकेरा निवासी अभिषेक सिरका व अमित हेंब्रम स्कूटी पर सवार हो कर चक्रधरपुर आ रहे थे. इस क्रम में पदमपुर नाला के समीप स्कूटी अनियंत्रित हो स्कीड कर गयी. स्कूटी की रफ्तार अधिक होने के कारण उस पर सवार अभिषेक सिरका सड़क से दूर जा गिरा, जिसमें अभिषेक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. जबकि अमित हेंब्रम को गंभीर चोटें आयी हैं. बताया जाता है कि घटना के बाद दोनों युवक सड़क पर ही पड़े रहे. कुछ देर बाद कुछ युवकों ने एक टेंपो से उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर जीतलाल ने अभिषेक सिरका को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरी घटना भी पदमपुर नाला के समीप हुई.
इसमें जामीद गांव निवासी रखाल महतो (69) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि रखाल महतो साइकिल से बैंक ऑफ इंडिया सिलफोड़ी आया था. लौटने के क्रम में पदमपुर नाला के समीप तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे रखाल की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




