बड़ाजामदा-गुवा मार्ग पर बोकना जयगुरु मंदिर के समीप हुई घटना

Updated at : 17 Nov 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ाजामदा-गुवा मार्ग पर बोकना जयगुरु मंदिर के समीप हुई घटना

घायलों को राउरकेला स्थित अस्पताल में भरती कराया गया गुवा : बड़ाजामदा-गुवा मार्ग पर बोकना जयगुरु मंदिर के समीप मंगलवार की रात सफेद रंग की कैंपर गाड़ी (ओआर -09क्यू/8341) अनियंत्रित होकर पुल से 10 फीट नीचे गिर गयी. घटना में चार लोग घायल हो गये. इनमें एक की हालत गंभीर है. कैंपर बड़ाजामदा से गुवा […]

विज्ञापन

घायलों को राउरकेला स्थित अस्पताल में भरती कराया गया

गुवा : बड़ाजामदा-गुवा मार्ग पर बोकना जयगुरु मंदिर के समीप मंगलवार की रात सफेद रंग की कैंपर गाड़ी (ओआर -09क्यू/8341) अनियंत्रित होकर पुल से 10 फीट नीचे गिर गयी. घटना में चार लोग घायल हो गये. इनमें एक की हालत गंभीर है. कैंपर बड़ाजामदा से गुवा आ रही थी. घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे. उनकी मदद से गाड़ी में सवार चार लोगों को बाहर निकाला गया.
दुर्घटना में चालक को हल्की चोट लगी है. वहीं तीन घायलों को राउरकेला स्थित जनरल अस्पताल भेजा गया. बुधवार की सुबह बड़ाजामदा पुलिस गाड़ी पुल के नीचे से निकालकर थाना ले आयी. गाड़ी मालिक का नाम उपेंद्र प्रसाद है. वह गुवा निवासी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola