झारखंड के पायका व असम के पीकॉक डांस ने बांधा समा

Updated at : 17 Nov 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के पायका व असम के पीकॉक डांस ने बांधा समा

आदिबिम्ब कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य पर थिरके कलाकार कार्यक्रम में उपस्थित लोग. चाईबासा : राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से चाईबासा के जिला स्कूल में आयोजित आदिबिम्ब कार्यक्रम में दूसरे दिन बुधवार को मिजोरम, असम, झारखंड, बिहार, बंगाल के कलाकारों ने संस्कृति की झलक दिखायी. झारखंड के अशोक कश्यप एंड पार्टी ने नारो नागरी, पायका […]

विज्ञापन

आदिबिम्ब कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य पर थिरके कलाकार

कार्यक्रम में उपस्थित लोग.
चाईबासा : राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से चाईबासा के जिला स्कूल में आयोजित आदिबिम्ब कार्यक्रम में दूसरे दिन बुधवार को मिजोरम, असम, झारखंड, बिहार, बंगाल के कलाकारों ने संस्कृति की झलक दिखायी. झारखंड के अशोक कश्यप एंड पार्टी ने नारो नागरी, पायका नृत्य, असम के नारायणपुर थाई कमेटी ने पीकॉक डांस, असम व सिक्किम के कलाकरों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी. कालाहांडी (ओड़िशा) के कलाकारों ने हेरूक डांस किया. मिजोरम के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक नृत्य किया. मणिपुर के कलाकार पहाड़ियां संगीत और नृत्‍य पर थिरके.
मौके पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के चेयरमैन रत्न थियम ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में इस तरह का कार्यक्रम उत्साहपूर्ण है. आदिवासी युवा वर्ग को मंच मिलना चाहिए. यह कार्यक्रम भारतीय कला-संस्कृति व जनजातीय कला का संगम है. आदिबिम्ब कार्यक्रम में देश की जनजातीय भाषा संस्कृति का एक मंच से मंचन हो रहा है. मौके पर जिला पदाधिकारी के अलावा को-ऑर्डिनेटर उषा मिश्रा आदि उपस्थित थे.
आदिबिम्ब में दिख रही देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक
सिक्किम, मणिपुर, असम, झारखंड, ओड़िशा के कलाकारों ने किया प्रदर्शन
ओड़िशा के प्रसिद्ध कालाहांडी कला-संस्कृति नृत्य का हुआ प्रदर्शन
झारखंड, मिजोरम, असम, झारखंड, बिहार व बंगाल के कलाकारों ने किया नृत्य
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola