कतार में खड़े लोगों के बीच बिस्कुट-पानी का वितरण
Updated at : 17 Nov 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

लोगों के बीच बिस्कुट व पेयजल का वितरण करते लोग. चक्रधरपुर : नोट बदलने व बैंकों से नोट निकालने के लिए बुधवार को भी शहर के विभिन्न बैंकों में लोगों की लंबी कतार लगी रही. वहीं इन कतारों में खड़े लोगों के बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिस्कुट व पेयजल का वितरण किया. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने […]
विज्ञापन
लोगों के बीच बिस्कुट व पेयजल का वितरण करते लोग.
चक्रधरपुर : नोट बदलने व बैंकों से नोट निकालने के लिए बुधवार को भी शहर के विभिन्न बैंकों में लोगों की लंबी कतार लगी रही. वहीं इन कतारों में खड़े लोगों के बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिस्कुट व पेयजल का वितरण किया. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले स्टेट बैंक में लगे सैकड़ों लोगों के बीच बिस्कुट व पेयजल का वितरण किया. इसके बाद अन्य बैंकों में भी गये.
इस सेवा कार्य में समाजसेवी रामावतार बिंदराजका, श्री बिंदराजका के मैनेजर सुधीर, शेषनारायण लाल, संजय पासवान, राम गोपाल जेना, विजय प्रसाद सिंह, संजय भगेरिया, विवेक कुमार, विनोद प्रधान आदि ने सहयोग किया. गुरुवार को भी उक्त सेवा कार्य चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




