चूल्हे की आग से झुलसे वृद्ध की मौत

Updated at : 14 Nov 2016 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
चूल्हे की आग से झुलसे वृद्ध की मौत

चाईबासा : छोटानागरा थानांतर्गत दुबिल गांव के बुधराम टोपनो (60) की आग से झुलसने से मौत हो गयी. मृतक की पत्नी सुराय टोपनो ने बताया कि शनिवार की रात करीब 8 बजे पति आग से झुलस गये. उन्हें चिड़िया अस्पताल लाया गया. यहां देर रात उनकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पति को आंख […]

विज्ञापन

चाईबासा : छोटानागरा थानांतर्गत दुबिल गांव के बुधराम टोपनो (60) की आग से झुलसने से मौत हो गयी. मृतक की पत्नी सुराय टोपनो ने बताया कि शनिवार की रात करीब 8 बजे पति आग से झुलस गये. उन्हें चिड़िया अस्पताल लाया गया. यहां देर रात उनकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पति को आंख से दिखाई नहीं देता था.

शनिवार की रात में सब्जी नहीं बनायी थी. उसका पति उसे दूसरे के घर से सब्जी लाने को कहा. वह सब्जी लाने पड़ोसी के घर गयी. उसका पति चूल्हा के पास बैठा था.उसी दौरान उसके कपड़ा में आग लग गयी. वह घर आयी, तो पति को जलते पाया. उसने आनन-फानन में पति के कपड़े में लगी आग बुझायी. तबतक पति बुरी तरह झुलस गये थे. वे दोनों नि:संतान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola