चक्रधरपुर को चाहिए एक मैरिज हॉल

शीन अनवर चक्रधरपुर : चक्रधरपुर की आबादी दो लाख के आंकड़े को छूने जा रही है. इसके बावजूद एक अदद मैरिज हॉल भी शहर को मयस्सर नहीं है. चक्रधरपुर शहर कहने को अनुमंडल और रेलवे मंडल मुख्यालय है. लेकिन, अब भी इस शहर में सुविधाओं की कमी है. लोगों के पास पैसा होने के बावूजद […]
शीन अनवर
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर की आबादी दो लाख के आंकड़े को छूने जा रही है. इसके बावजूद एक अदद मैरिज हॉल भी शहर को मयस्सर नहीं है. चक्रधरपुर शहर कहने को अनुमंडल और रेलवे मंडल मुख्यालय है. लेकिन, अब भी इस शहर में सुविधाओं की कमी है. लोगों के पास पैसा होने के बावूजद उन्हें शादी समारोह के लिए एक मैरिज हॉल उपलब्ध नहीं है. सबसे अधिक समस्या लड़की की शादी में आ रही है.
दो जगहों पर हैं संभावनाएं
शहरी क्षेत्र में दो स्थान ऐसे हैं, जहां मैरिज हॉल बन सकता है. आरपीएस इंटर कॉलेज के सामने की खाली जमीन नगर पर्षद की संपत्ति है.
भारत भवन के पीछे खाली जमीन भी नगर पर्षद के अधीन है. इन दोनों स्थानों पर नगर पर्षद मैरिज हॉल तैयार करा सकता है. इससे शहर वासियों को दो मैरिज हॉल मिल जायेंगे. लोगों को सुविधा तो होगी, साथ ही नगर पर्षद को राजस्व भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




