भक्तों ने की सामूहिक चंडी पाठ

Updated at : 10 Nov 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
भक्तों ने की सामूहिक चंडी पाठ

चक्रधरपुर . राम कृष्ण आश्रम में जगधातृ पूजा का आयोजन मां की आरती करते पुजारी. मौके पर उमड़ी भक्तों की भीड़. चक्रधरपुर : शहर के कुसुमकुंज मोड स्थित राम कृष्ण सेवा समिति आश्रम में बुधवार को मां जगधातृ की पूजा की गयी. पूजा की शुरुआत सुबह पांच बजे मंगल आरती के साथ की गयी. इसके […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर . राम कृष्ण आश्रम में जगधातृ पूजा का आयोजन

मां की आरती करते पुजारी. मौके पर उमड़ी भक्तों की भीड़.
चक्रधरपुर : शहर के कुसुमकुंज मोड स्थित राम कृष्ण सेवा समिति आश्रम में बुधवार को मां जगधातृ की पूजा की गयी. पूजा की शुरुआत सुबह पांच बजे मंगल आरती के साथ की गयी. इसके बाद मां का श्रृंगार किया गया. तत्पश्चात पूजा आरंभ की गयी. आश्रम के पुजारियों ने सप्तमी पूजन-अनुष्ठान के साथ मां की आराधना की. मौके पर उपस्थित भक्तों ने सामूहिक चंडी पाठ किया. दोपहर दो बजे आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया.
शाम में अष्टमी और नवमी की पूजा हुई. सामूहिक रूप से भक्तों ने मां की आरती की. रात आठ बजे प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. आश्रम के सचिव श्यामा प्रसाद सिन्हा ने बताया कि आश्रम का यह वार्षिक कार्यक्रम है. अध्यक्ष सुशील सिंधानिया, उपाध्यक्ष एसबी पांडेय, रूना चक्रवर्ती, अपर्णा चटर्जी, प्याली राय, श्रीमती गोपा, श्रीमती चंद्रा, रचिता चौधरी, रूनु समरदार, चैताली विश्वास आदि ने कार्यक्रम के सफल संचालन में भागीदारी निभायी. शाम में कोलकाता से आये स्वामी सुज्ञानंद महाराज का प्रवचन हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola