भरंडीहा में धर्मातरण के आरोप में युवक को पीटा

बकरी देकर और घर-घर में नलकूप लगाने का दिया प्रलोभन बंदगांव : हुड़ांगदा पंचायत के भरंडीहा गांव में एक धर्म प्रचारक को ग्रामीणों ने पीट डाला. जानकारी के मुताबिक उसने गांव में धर्म का प्रचार करने के लिए ग्रामीणों की बैठक बुलाई थी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को […]
बकरी देकर और घर-घर में नलकूप लगाने का दिया प्रलोभन
बंदगांव : हुड़ांगदा पंचायत के भरंडीहा गांव में एक धर्म प्रचारक को ग्रामीणों ने पीट डाला. जानकारी के मुताबिक उसने गांव में धर्म का प्रचार करने के लिए ग्रामीणों की बैठक बुलाई थी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को प्रलोभन देकर प्रेरित कर रहा था.
इसी दौरान गांव के मुंडा बलराम हेंब्रम कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने धर्म परिवर्तन रोकने को कहा. इससे विवाद बढ़ गया. इसके बाद मुंडा व ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी. साथ ही दोबारा गांव में नहीं आने की चेतावनी देकर छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




