89 हड़ताली पारा शिक्षकों ने दिया योगदान

Updated at : 05 Nov 2016 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
89 हड़ताली पारा शिक्षकों ने दिया योगदान

मनोहरपुर : बैठक कर हड़ताल पर रहने का किया आह्वान, घंटे भर बाद दिया योगदान मनोहरपुर : प्रखंड के 85 पारा शिक्षकों ने हड़ताल तोड़ते हुए शुक्रवार को अपने-अपने विद्यालयों में योगदान दे दिया है. शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बीइइअो दुधेश्वर पासवान ने बताया कि शुक्रवार की शाम तक मनोहरपुर के विभिन्न विद्यालयों […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : बैठक कर हड़ताल पर रहने का किया आह्वान, घंटे भर बाद दिया योगदान

मनोहरपुर : प्रखंड के 85 पारा शिक्षकों ने हड़ताल तोड़ते हुए शुक्रवार को अपने-अपने विद्यालयों में योगदान दे दिया है. शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बीइइअो दुधेश्वर पासवान ने बताया कि शुक्रवार की शाम तक मनोहरपुर के विभिन्न विद्यालयों के कुल 85 शिक्षक ए‍वं आनंदपुर के कुल 4 शिक्षकों ने हड़ताल तोड़ते हुए अपना योगदान दे दिया.
शनिवार से प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पठन-पाठन सामान्य तरीके से संचालित हो जायेगा. उन्होंने हड़ताल पर रह गये अन्य पारा शिक्षकों से भी जल्द से जल्द स्कूलों में योगदान देने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही. मालूम हो कि शुक्रवार को योगदान देने से महज घंटे भर पहले ही बीआरसी प्रांगण में हड़ताली पारा शिक्षकों की बैठक हुई थी.
बैठक में पारा शिक्षकों ने सरकार के फरमान को नहीं मानने तथा हड़ताल पर बने रहने की बात कही थी. अमरेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल पर डटे रहने की बात कही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola