सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटा

चाईबासा : सिगरेट का पैसा मांगने पर अफरोज ने दुकानदार ज्ञान रंजन नायक व उसके परिवार को पीट दिया. घटना गुरुवार की शाम कुम्हारटोली में घटी. पीड़िता दुकानदार ज्ञान रंजन नायक की शिकायत पर सदर थाने में हिदचोक न्यू कलोनी निवासी अफरोज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. शिकायत में ज्ञानरंजन नायक ने बताया […]
चाईबासा : सिगरेट का पैसा मांगने पर अफरोज ने दुकानदार ज्ञान रंजन नायक व उसके परिवार को पीट दिया. घटना गुरुवार की शाम कुम्हारटोली में घटी. पीड़िता दुकानदार ज्ञान रंजन नायक की शिकायत पर सदर थाने में हिदचोक न्यू कलोनी निवासी अफरोज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. शिकायत में ज्ञानरंजन नायक ने बताया कि कुम्हारटोली में उसका राशन दुकान है.
गुरुवार की शाम साढ़े 4 बजे उसकी दुकान में बड़ीबाजार निवासी अफरोज पहुंचा. उसने सिगरेट मांगा. सिगरेट देने के बाद ज्ञानरंज ने अफरोज से पैसा मांगा तो वह गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया. अफरोज ने पहले ज्ञानरंजन को पीटा. बीच-बचाव में आये ज्ञानरंजन की मां व भाभी से भी अफरोज ने मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




