डेडलाइन आज तक, काम पर लौटें पारा शिक्षक : बीइइओ

चक्रधरपुर : पारा शिक्षकों को चार नवंबर तक काम पर लौटने का अंतिम मौका उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि की ओर से दिया गया है. बावजूद इस आदेश का पारा शिक्षकों पर कोई असर नहीं पड़ा है. इस संदर्भ में बीइइओ तेजिंदर कौर ने कहा है कि पारा शिक्षकों को डेड लाइन दे दिया गया […]
चक्रधरपुर : पारा शिक्षकों को चार नवंबर तक काम पर लौटने का अंतिम मौका उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि की ओर से दिया गया है. बावजूद इस आदेश का पारा शिक्षकों पर कोई असर नहीं पड़ा है. इस संदर्भ में बीइइओ तेजिंदर कौर ने कहा है कि पारा शिक्षकों को डेड लाइन दे दिया गया है. चार तक यदि काम पर नहीं लौटते हैं
तो उनकी संविदा रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. हड़ताल से लौटने वाले पारा शिक्षक बीइइओ को लिखित सूचना देकर मूल विद्यालय में योगदान दें, अन्यथा सेवा समाप्ति के लिए तैयार रहें. दूसरी ओर उपायुक्त के निर्देश के बाद भी पारा शिक्षक तीन नवंबर को काम वापस नहीं लौटे. चक्रधरपुर में कुल 187 पारा शिक्षक हड़ताल पर थे, जिनमें से 79 पहले ही काम पर लौटे हैं. शुक्रवार काम पर लौटने का अंतिम दिन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




