पंचायत की बैठक में मुखिया के पति को कुर्सी मिली, तो नपेंगे पंसेवक

Updated at : 04 Nov 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत की बैठक में मुखिया के पति को कुर्सी मिली, तो नपेंगे पंसेवक

नोवामुंडी : नोवामुंडी के बीडीओ अमरेन डांग की अध्यक्षता में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई. इसमें बीडीओ ने पंचायत सेवकों व रोजगार सेवकों को सख्त निर्देश दिया कि पंचायत की बैठक में महिला मुखिया के पति को कुर्सी मिलने पर कार्रवाई होगी. वहीं विकास कार्यो में मुखिया के पति की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : नोवामुंडी के बीडीओ अमरेन डांग की अध्यक्षता में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई. इसमें बीडीओ ने पंचायत सेवकों व रोजगार सेवकों को सख्त निर्देश दिया कि पंचायत की बैठक में महिला मुखिया के पति को कुर्सी मिलने पर कार्रवाई होगी. वहीं विकास कार्यो में मुखिया के पति की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

बैठक में मुखिया के पति को कुर्सी देने वाले पंचायत सेवकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ ने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही है कि विकास कार्य में मुखिया के पति दखल देते हैं. वे जो कहते हैं, उन्हीं कार्यों पर मुहर लगती है. पंचायत का डोंगल मुखिया अपने पास रखेंगे. पंचायत सेवकों को डोंगल अपने पास नहीं रखना है. कनीय अभियंता व रोजगार सेवक का वेतन रोका.

बीडीओ ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले मनरेगा के कनीय अभियंता मनोज पासवान का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए डीडीसी को पत्राचार करने का निर्देश दिया. बड़ाजामदा के रोजगार सेवक सालगा टोप्पो को शौचालय निर्माण अपूर्ण रहने की वजह से मानदेय रोकने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 238 आवास का निर्माण समय पर कराने को कहा. पंचायत स्तरीय स्वयं सेवकों के मानदेय की राशि आ गयी है.

प्लान प्लस के लिए प्रपत्र-10 कार्य पूरा करने का निर्देश. प्लान प्लस की समीक्षा में ग्रामसभा प्रपत्र-10 का कार्य पूरा करने का निर्देश पंचायत सेवकों को दिया. पंचायत-स्तरीय योजनाएं में डोभा का अभिलेख खोलकर बीपीओ व बीपीआरओ के पास जमा करने की बात कही. डोभा के लिए साइड सलेक्शन कर रिपोर्ट देने की बात कही. बैठक में बीएओ सुबोध प्रमाणिक, बीपीओ निरंजन मुखी, कनीय अभियंता अजय किस्कू अजिमुद्दीन समेत पंचायत सेवक व रोजगार सेवक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola