हाटगम्हरिया के 13 लोग चेन्नई में बंधक

हाटगम्हरिया : आर्थिक परेशान के कारण चेन्नई में मजदूरी करने गये हाटगम्हरिया प्रखंड के बिकुली और टोंटो प्रखंड के सानमिरलिंडी गांव के करीब 14 लोग वहां बंधक बने हुए हैं. वहां से चोरी-छिपे किसी तरह भागकर यहां पहुंचा बिकुली गांव के नातो सिंकू ने इसकी जानकारी बंधक बने लोगों के परिजनों को दी. इसके बाद […]
हाटगम्हरिया : आर्थिक परेशान के कारण चेन्नई में मजदूरी करने गये हाटगम्हरिया प्रखंड के बिकुली और टोंटो प्रखंड के सानमिरलिंडी गांव के करीब 14 लोग वहां बंधक बने हुए हैं. वहां से चोरी-छिपे किसी तरह भागकर यहां पहुंचा बिकुली गांव के नातो सिंकू ने इसकी जानकारी बंधक बने लोगों के परिजनों को दी.
इसके बाद पीड़ित परिवार बुधवार को हाटगम्हरिया थाने पहुंचे. उन्होंने बताया कि बिकुली गांव के बामिया सिंकु व जोटेया सिंकु काम दिलाने के लिए सभी को चेन्नई ले गया. थाने में उक्त दोनों दलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस से चेन्नई से सभी को वापस लाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




