ओवरब्रिज निर्माण को पोल हटाने का काम शुरू

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर एनएच-75 स्थित रेलवे क्रोसिंग पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के कार्य में एक बार तेजी आ गयी है. ब्रिज निर्माण में रुकावट बनी बिजली के पोलों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. मालूम हो कि पोल नहीं हटाने से ब्रिज का निर्माण कार्य शिथिल पड़ गया था. पवन चौक […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर एनएच-75 स्थित रेलवे क्रोसिंग पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के कार्य में एक बार तेजी आ गयी है. ब्रिज निर्माण में रुकावट बनी बिजली के पोलों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. मालूम हो कि पोल नहीं हटाने से ब्रिज का निर्माण कार्य शिथिल पड़ गया था. पवन चौक से रेलवे फाटक तक कार्य करने में ठेकेदार को काफी परेशानी हो रही थी. एनएच विभाग द्वारा दो माह पूर्व विद्युत विभाग को 13 पोलों हटाने के लिए करीब 10 लाख रुपये का भुगतान किया गया था.
अब पोल हटाने का काम शुरू हो गया है. इधर, विभाग द्वारा उर्दू स्कूल के समीप सोमवार की देर रात तक नया पोल गाड़ने का काम चला. मालूम हो स्थानीय लोग पोल स्थानांतरण को लेकर अड़चन पैदा कर रहे थे. इसके बाद विभाग के कार्यपालक अभियंता शंभू नाथ चौधरी व सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी को सूचना दी. इसके बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. फिर रात करीब 11 बजे तक पोल गाड़ने का काम चलता रहा. सहायक अभियंता ने कहा कि पोल हटाने का कार्य जल्द पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




